मोबाइल SIM कार्ड को लेकर टेलीकॉम विभाग (DoT) ने यूजर्स को जरूरी चेतावनी दी है. विभाग ने कहा है कि फर्जी तरीके से SIM हासिल करना, किसी दूसरे व्यक्ति को अपने नाम का SIM इस्तेमाल करने देना या टेलीकॉम पहचान से छेड़छाड़ करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है. ऐसे मामलों में 3 साल तक की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना लग सकता है.


आपके नाम का SIM कोई और चला रहा है तो खतरा किसे?


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DoT ने खास तौर पर लोगों को सलाह दी है कि अपने नाम पर जारी SIM कार्ड को किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें. अगर आपके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल किसी गैरकानूनी एक्टिविटी में होता है तो मेन सब्सक्राइबर के लिए भी कानूनी परेशानी खड़ी हो सकती है. इसलिए किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिचित को अपने नाम का SIM देने से बचना जरूरी है.


इसी तरह फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी या किसी और की पहचान का इस्तेमाल करके SIM हासिल करना भी नियमों के खिलाफ है. विभाग ने ऐसे SIM को साइबर फ्रॉड और दूसरी गैरकानूनी एक्टिविटी में इस्तेमाल किए जाने के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क किया है.


नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी


यहां आया सिम से जुड़ा मामला


जानकारी के मुताबिक, DoT की ताजा एडवाइजरी एक साइबरक्राइम जांच के बाद सामने आई है. विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक Point of Sale (PoS) एजेंट ने नागरिकों के पहचान डॉक्यूमेंट्स का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करके 25 मोबाइल कनेक्शन एक्टिवेट किए थे. इन लोगों की जानकारी या परमिशन के बिना SIM जारी किए गए थे.


मामला सामने आने के बाद संबंधित PoS एजेंट को ब्लैकलिस्ट किया गया. इन 25 मोबाइल कनेक्शनों की DoT के Digital Intelligence Platform के जरिए जांच की गई. संदिग्ध नंबरों को री-वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया और वेरिफिकेशन में फेल रहने वाले नंबरों को बंद कर दिया गया.


ऐसे चेक करें आपके नाम पर कितने सिम


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूजर्स अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी Sanchar Saathi पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए देख सकते हैं. अगर लिस्ट में ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने जारी नहीं कराया या जिसे अब इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसकी रिपोर्टिंग और ब्लॉकिंग के लिए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है.


इसके अलावा Sanchar Saathi पर मोबाइल हैंडसेट की genuineness यानी डिवाइस की जानकारी भी चेक की जा सकती है. ऐसे में समय-समय पर अपने नाम से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों को चेक करते रहना जरूरी है जिससे पहचान का गलत इस्तेमाल होने की कंडिशन में जल्द कार्रवाई की जा सके.



X का बड़ा कदम! इन तरीकों से कमाई करने वालों पर कसा शिकंजा, शुरू हुई कार्यवाई

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.