करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर को क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती नजर आई. भारत में फिल्म की चार दिनों की कुल नेट कमाई 4.95 करोड़ रुपये हो गई है. चलिए जानते हैं कि 'दायरा' ने रिलीज के चार दिनों में अपने बजट का कितना फीसदी वसूल किया है.
चार दिनों में इतनी हुई कमाई
55 करोड़ के बजट में बनी है 'दायरा'

'दायरा' के सामने बड़ी चुनौती
'दायरा' के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला भी आसान नहीं है. सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं. वहीं, 'दायरा' के साथ रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' भी बॉक्स ऑफिस पर इससे ज्यादा कमाई कर रही है.

क्या है 'दायरा' की कहानी?
'दायरा' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी 2019 के हैदराबाद गैंगरेप और एनकाउंटर मामले से प्रेरित है. इसमें पुलिस एनकाउंटर, न्याय व्यवस्था और कानून के दायरे जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है.

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार के किरदार में हैं, जो गंभीर अपराध के आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्हें तुरंत सजा देने में विश्वास रखते हैं. वहीं, करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें इस एनकाउंटर की जांच की जिम्मेदारी मिलती है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.