गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. शाहरुख खान से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई बड़े सेलेब्स यहां दर्शन करते नजर आए. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. यहां देखिए सेलेब्स के लालबागचा राजा दर्शन की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज.
सुनीता आहूजा ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लालबागचा राजा के दर्शन किए. इस दौरान वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंने पिंक कलर का सूट पहना हुआ था. मंदिर की ओर जाते हुए उन्होंने पैपराजी से बातचीत की और 'गणपति बप्पा मोरया' की जयजयकार लगाई. इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने कई पोज भी दिए.
View this post on Instagram
पति डेनियल वेबर संग बप्पा के दरबार में पहुंचीं सनी लियोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी भी अपने पति डेनियल वेबर के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंने पिंक कलर का खूबसूरत सूट पहना था और सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था. सामने आए वीडियो में सनी दर्शन के लिए लगी लाइन में खड़ी नजर आ रही हैं. इस दौरान वो पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं.
View this post on Instagram
शाहरुख खान ने परिवार संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणेश उत्सव के मौके पर शाहरुख खान लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान किंग खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आईं. उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शाहरुख खान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की. हालांकि, इस दौरान शाहरुख खान के दोनों बेटे आर्यन खान और अबराम खान नजर नहीं आए.
#WATCH | Maharashtra: Actor Shah Rukh Khan offers prayers at the famous Lalbaugcha Raja pandal in Mumbai. pic.twitter.com/STSjyxRjPJ
— ANI (@ANI) September 21, 2026
बप्पा की भक्ति में लीन दिखीं परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग थ्रिलर सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' की रिलीज से पहले मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचीं. यहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया. दर्शन के दौरान परिणीति ने पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा के सामने माथा टेका. वहीं, उन्होंने पंडाल से ही अपने पति और नेता राघव चड्ढा को वीडियो कॉल भी किया और उन्हें बप्पा के दर्शन करवाए.
View this post on Instagram
परिणीति के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का शॉर्ट सूट और मैचिंग पैंट पहनी थी. इसके साथ उन्होंने ग्रीन-पिंक शेड वाली चुन्नी पेयर की थी. कानों में पहने बड़े-बड़े ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.