सिनेमाघरों में अब भी 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' शानदार प्रदर्शन कर रही है. एक फिल्म को सिनेमाघरों में डेढ़ महीने से ऊपर हो गया है. जबकि दूसरी 20 दिनों के करीब है. डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' अन्य फिल्मों से तगड़ी कमाई कर रही है. आइए जानते हैं कि मंगलवार को कौन सी फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है?


हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 47 (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 47 Live Updates) 


शोभिनव सत्या की फिल्म 'हनुमान अंश' का मंगलवार को सिनेमाघरों में 47वां दिन है. फिल्म ने साढ़े 10 बजे तक 4.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 280.93 करोड़ रुपये हो चुका है.


ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की


मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 19 ( Mirzapur The Movie Box Office Day 19 Live Updates) 


पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की 'मिर्जापुर द मूवी' का मंगलवार को सिनेमाघरों में 19वां दिन है. इसने साढ़े 10 बजे 2.10 करोड़ रुपये कमा लिए है. वहीं इसकी इंडिया में टोटल नेट कमाई 219.7 करोड़ रुपये हो चुकी है. 


दायरा डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Daayra Box Office Collection Day 5 Live Updates)


करीना कपूर खान की फिल्म 'दायरा' का मंगलवार को सिनेमाघरों में 5वां दिन है. फिल्म ने साढ़े 10 बजे तक 50 लाख रुपये की कमाई कर ली है. इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो चुका है.


वाइब डे 5 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Vibe Box Office Collection Day 5 Live Updates)


कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की 'वाइब' का भी मंगलवार को सिनेमाघरों में 5वां दिन है. फिल्म ने साढ़े 10 बजे तक 1.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 9.50 करोड़ रुपये हो चुका है.
 
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 33 (Bethlehem Kudumba Unit Box Office Collection Day 33)


'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' का मंगलवार को सिनेमाघरों में 33वां दिन है. फिल्म ने साढ़े 10 तक 43 लाख रुपये की कमाई कर ली है. इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 159.61 करोड़ रुपये हो चुका है.


इरुमुडी बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन डे 33 (Irumudi Box Office Collection Day 33)


रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' का भी मंगलवार को सिनेमाघरों में 33वां दिन है. फिल्म ने साढ़े 10 बजे तक 25 लाख रुपये की कमाई कर ली है. इसका भारत में टोटल नेट कलेक्शन 188.94 करोड़ रुपये हो चुका है.


ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी 'राका' ने रचा इतिहास, 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.