कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार को ग्रामीणों ने दो नाबालिग लड़कों और एक लड़की को गांव में घुमाने के बाद बिजली के खंभे से बांध दिया।




अधिकारी ने बताया कि तीनों नाबालिगों को सुरक्षित बचाकर कोडरमा थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि, अब तक नाबालिगों के परिजनों या ग्रामीणों की ओर से कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।




गांव में घुमाने के बाद खंभे से बांध दिया गयाकोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि ग्रामीणों का दावा है कि दो लड़के रविवार को गए थे और उन्होंने रात साथ बिताई। ग्रामीणों ने इसे अपराध बताते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से गांव में घुमाया और बाद में एक खंभे से बांध दिया। हम इन सभी दावों की पुष्टि कर रहे हैं और पूछताछ जारी है।




पुलिस ने सभी को छुड़ाया ने बताया कि पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि ग्रामीणों ने एक लड़की समेत तीन नाबालिगों को बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को छुड़ाया गया। वे दोस्त हैं। प्रेम-प्रसंग का पहलू भी हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।




लड़की को घर भेजा गयाकोडरमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद केशरी ने बताया कि लड़कों को थाने में रहने को कहा गया है, जबकि लड़की को उसके घर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से दावों की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.