नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी ) के सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग द्वारा उनके खिलाफ की गई कुछ कथित टिप्पणियों पर कड़ा एतराज जताते हुए सोमवार को कहा कि वह सात दिनों के भीतर माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
बीजेपी सांसद ने लगाया आरोपबीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के इस आरोप पर गर्ग की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एक पॉडकास्ट में गर्ग ने कथित तौर पर कहा था कि भाजपा सांसद एक बार कुछ काम कराने के सिलसिले में उनके कार्यालय आए थे, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।
सात दिनों के अंदर मांगें माफीबीजेपी सांसद ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा, 'सुभाष गर्ग सात दिनों के भीतर माफी मांगें, अन्यथा मैं उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भिजवाने का प्रयास करूंगा।' उन्होंने कुछ दस्तावेज भी साझा किए, जो गर्ग को भेजे गए कानूनी नोटिस की प्रति प्रतीत होते हैं।
सचिव भारत सरकार प्रोटोकॉल में सांसद से नीचेबीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने 'एक्स' पर कहा, 'मैं सन 2009 में सांसद बना और तबसे लेकर आजतक मैं भारत सरकार के दफ्तर में नहीं गया हूं, क्योंकि सचिव भारत सरकार प्रोटोकॉल में सांसद से नीचे हैं। दूसरा 2009 से लेकर आजतक मैंने कभी भी तबादला-पोस्टिंग की कोई चिट्ठी नहीं लिखी है। बीजेपी नेता ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने वाले सुभाष का रास्ता जेल की ओर जाता है।'
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.