लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ शिकायत का मामला सामने आया है। दरअसल, मोहम्मद कैफ पर लगातार एक युवती गंभीर आरोप लगा रही है। इस मामले में केस भी दर्ज कराया गया है। हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का मामला सामने आया। अब इस पूरे मामले को पीड़िता ने राज्य महिला आयोग के समक्ष मामला रजिस्टर कराया है। पीड़िता की ओर से इससे पहले लखनऊ के आशियाना थाने में 13 सितंबर को एफआईआर संख्या 237 दर्ज कराई गई थी। बीएनएसएस की धारा 69 और 351(3) के तहत केस दर्ज कराया गया।




पीड़िता ने जताई है आशंकाराज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से अब पीड़िता ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष प्रभावशाली एवं दबंग प्रवृत्ति का है। आरोपी एक रणजी क्रिकेट खिलाड़ी है और उसका परिवार भी काफी प्रभावशाली है। आरोपी पक्ष की ओर से पीड़िता को पहले भी धमकी दिए जाने का दावा किया गया है।




पीड़िता का कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण वह काफी भयभीत है। उसे आरोपी एवं उसके परिवार से अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा एवं आशंका बनी हुई है। उसने आशंका जताई है कि आरोपी पक्ष उसके खिलाफ फिर किसी प्रकार की धमकी, दबाव अथवा अप्रिय घटना करा सकता है।




कार्रवाई न होने का आरोपपीड़िता ने राज्य महिला आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस की आर से अपेक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में आनाकानी एवं टालमटोल किया जा रहा है। इससे उसका भय और अधिक बढ़ गया है। वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। ऐसी परिस्थिति में उसे आरोपी पक्ष से लगातार भय बना हुआ है।




पीड़िता ने कहा कि एक महिला होने के कारण उसे अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंता और भय है। उसने मामले में शीघ्र प्रभावी पुलिस कार्रवाई की मांग की। उसने महिला आयोग से महिला हित में विशेष हस्तक्षेप और सहायता की अपेक्षा की है। महिला आयोग की अध्यक्ष से इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश आशियाना थाने को दिए जाने की मांग की गई है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.