नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब रिजल्ट और आंसर की का इंतजार है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस की ओर से अभी तक प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. हालांकि बोर्ड पहले ही साफ कर चुका है कि नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी किया जाना है. ऐसे में उम्मीदवारों की नजर अब आंसर की और रिस्पांस शीट पर बनी हुई है.
पहली बार जारी होगी रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट
नीट पीजी 2026 की आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके जरिए उम्मीदवार यह देख सकेंगे कि परीक्षा में उन्होंने किस सवाल के सामने कौन सा उत्तर दर्ज किया था. प्रोविजनल आंसर की में प्रत्येक प्रश्न के क्वेश्चन आईडी के साथ सही उत्तर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने रिकॉर्ड किए गए जवाब को ऑफिशियल आंसर से मिलाकर स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे. अगर एनबीईएमएस की ओर से आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाती है, तो उम्मीदवार उस प्रक्रिया का भी इस्तेमाल कर सकेंगे.
30 अगस्त को हुई थी परीक्षा
नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई थी. इस परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा देशभर के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी समस्या से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए एमबीईएमएस ने 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा भी कराई. इस री-एग्जाम में 2,445 उम्मीदवार शामिल हुए थे.
नीट पीजी आंसर की कैसे चेक करें?
UGC ने बदला नियम, अब MPT-MOT की डिग्री में होगा स्पेशलाइजेशन
सही जवाब पर 4 अंक, गलत पर 1 अंक कटेगा
इस साल नीट पीजी परीक्षा में 180 प्रश्न थे. सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा. इसलिए उम्मीदवार आंसर की और अपनी रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स सीट मिलने के बाद इसी मार्किंग स्कीम के आधार पर संभावित स्कोर निकाल सकेंगे.
30 सितंबर तक रिजल्ट होना है जारी
एनबीईएमएस के टेस्ट शेड्यूल के अनुसार नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर तक जारी किया जाएगा. परीक्षा एमडी-एमएस और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी. वहीं उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आंसर की की निश्चित तारीख के समय को लेकर किसी भी फेक नोटिस पर भरोसा न करें. इसे लेकर एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही नोटिस देखें.
किस IIT में सबसे ज्यादा छात्रों की मौत? चौंका देंगे 5 साल के आंकड़े
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.