नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत ने दो पदक हासिल किए। हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर मेडल और रुद्राक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। हिमांशु और रुद्राक्ष ने टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आठ खिलाड़ियों के फाइनल में भारतीय जोड़ी शुरू से ही मेडल की दौड़ में बनी हुई थी, जिसमें रुद्राक्ष ने बहुत अच्छी शुरुआत की। शुरुआती 10 शॉट्स के बाद वह 106.0 प्वाइंट्स के साथ सबसे आगे थे, उनके बाद शेंग 104.9 प्वाइंट्स और हिमांशु 104.8 प्वाइंट्स के साथ थे। दूसरे एलिमिनेशन के बाद भी रुद्राक्ष टॉप पर थे और हिमांशु तीसरे स्थान पर थे, लेकिन आखिरकार चीनी शूटर पहले स्थान पर आने में सफल रहा।




कौन हैं रुद्रांक्ष पाटिल ?रुद्रांक्ष पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को भारत के महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। शुरुआत में उन्होंने शतरंज और फुटबॉल खेलना शुरू किया, लेकिन बाद में वे शूटिंग की तरफ अपना रुख मोड़ दिया। उनके पिता बालासाहेब पाटिल और मां हेमांगिनी पाटिल का भी उन्हें शूटर बनाने में अहम रोल है। रुद्रांक्ष अपनी कैटेगरी में दुनिया के नंबर-1 शूटर भी रह चुके हैं।




विश्व चैंपियनिप में गोल्ड मेडलरुद्रांक्ष पाटिल भारत के टॉप एयर राइफल शूटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने कम उम्र में ही अपनी पहचान बनाई और 2022 में विश्व चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल का गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में विश्व चैंपियन बनने वाले अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने थे। विश्व चैंपियनशिप में उनके नाम दो गोल्ड मेडल हैं। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने टीम इवेंट का गोल्ड जीता था।




पेरिस ओलंपिक में नहीं ले पाए थे हिस्सारुद्रांक्ष पाटिल पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय शूटिंग टीम में जगह नहीं बना पाए थे। पूरे साइकल के दौरान बेहतरीन राइफल शूटरों में से एक होने और वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बावजूद वह बेहद कड़े और मुश्किल सिलेक्शन ट्रायल्स में टॉप दो में जगह नहीं बना सके। उन्होंने ही ओलंपिक का कोटा देश के लिए जीता था।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.