नई दिल्ली: बिहार के जमुई ज़िले में दो नाबालिग छात्रों के साथ कथित उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच बिहार राज्य महिला आयोग के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया है।




NCW ने किया पोस्टराष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के जमुई जिले में एक युवती एवं उसके पुरुष साथी के साथ कथित सार्वजनिक छेड़छाड़, मारपीट, जबरन रोकने एवं उत्पीड़न की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।








युवती को पकड़ कर किया गलत व्यवहारआयोग ने आगे लिखा कि मीडिया रिपोर्ट्स एवं प्रसारित वीडियो के अनुसार, कुछ लोगों ने रात में दोनों को घेरकर युवती को पकड़ने, खींचने एवं उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, जबकि उसके साथी के साथ भी मारपीट की गई।




आयोग की अध्यक्षा ने बिहार के DGP को लिखा पत्रमहिला आयोग ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहतकर ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में तत्काल FIR, वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी तथा समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है।




आयोग ने दिए निर्देशआयोग ने पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो की आगे की शेयरिंग पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) भी मांगी है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और निजता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.