नई दिल्ली: NHAI ने हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर पर दुर्घटनाओं को रोकने, इनके बनाने में एकरूपता लाने और इनके डिजाइन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें इन हाईवे के दोनों तरफ बनाई जाने वाली दिवार को एक मीटर उंचा बनाया जाएगा। ताकि अतिक्रमण, अनधिकृत प्रवेश और मवेशियों को हाई-स्पीड कॉरिडोर पर आने से रोका जा सके।




केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और पर्याप्त यातायात उत्पन्न करने वाली प्रमुख सड़कों के साथ-साथ बंदरगाहों, हवाई अड्डों, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP), औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे स्थानों को जोड़ने वाली सड़कों के चौराहों पर रैंप के साथ इंटरचेंज बनाए जाएंगे। यह कदम 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण में योगदान करते हुए एक सुरक्षित, निर्बाध और भविष्य के लिए तैयार राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित करने के लिए है।




ये दिशानिर्देश हाई-स्पीड कॉरिडोर पर योजना और डिजाइन के लिए एक समान ढांचा स्थापित करते हैं, सुरक्षा को मजबूत करते हैं और निर्बाध आवाजाही को सुगम बनाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य हाई-स्पीड राष्ट्रीय राजमार्ग गलियारों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के मानकों में एकरूपता लाना, तकनीकी मानकों में अधिक स्थिरता प्रदान करना, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में परिचालन दक्षता में सुधार करना है। ये नियम आने वाले सभी 4/6 लेन वाले ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड हाई-स्पीड एक्सेस-नियंत्रित राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होंगे।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.