ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएड इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान में तकनीकी खराबी आने का मामला सामने आया। तकनीकी खराबी का पता चलते ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चालक दल ने संपर्क किया। स्थिति की जानकारी देते हुए वापस लैंड करने की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से वापस लैंड करने की अनुमति मिलने के बाद विमान को वापस उतारा गया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था दी गई। विमान की खराबी के कारण यात्रियों के परेशान होने की बात सामने आई है।




क्या है पूरा मामला?नोएडा से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7642 में तकनीकी खराबी की सूचना आई। इसके बाद विमान को वापस नोएडा लाया गया। विमान को वापस जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। मामले में सामने आया है कि जयपुर के लिए नोएडा एयरपोर्ट से विमान ने शाम 5:20 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में तकनीकी खराबी का मामला आया।




तकनीकी समस्या की जानकारी होते ही पायलट ने विमान को दोबारा एयरपोर्ट पर लैंड कराने की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान रनवे पर उतार दिया गया। विमान करीब 20 यात्री सवार थे। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इंडिगो की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था दिए जाने की जानकारी सामने आई है।




नोएडा से हैं तीन उड़ानेंनोएडा एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हर रोज तीन उड़ानों का संचालन होता है। सुबह 6:15 बजे, दोपहर 3:45 बजे और शाम 5:20 बजे जयपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट है। रविवार शाम 5:20 बजे की उड़ान के लिए यात्री बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी कर विमान में सवार हुए थे। विमान ने जैसे ही जयपुर के लिए उड़ान भरी। कुछ पल बाद उसमें तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाया और तुरंत नोएडा एटीसी से संपर्क किया।




विमान को वापस नोएडा एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी। उड़ान भरने के महज 10 मिनट के भीतर ही विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था दी गई। मामले में इंडिगो की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आने की बात सामने आई है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.