गयाजी: पितृपक्ष मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालु बिहार पर्यटन निगम की वेबसाइट पर जाकर विशेष बुकिंग कर सकते हैं। पर्यटक पर जाकर कर बुकिंग कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 8544418408 और 8294307690 पर भी फोन कर सकते हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ने विशेष पिंडदान पर्यटन पैकेज जारी कर दिए हैं। ये पैकेज 25 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे।
पैकेज में कौन- कौन सी सुविधा?
- पैकेज के माध्यम से श्रद्धालु पिंडदान के विशेष अनुष्ठान और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए परिवहन की व्यवस्था बुक कर सकते हैं।
- पैकेज के माध्यम से श्रद्धालु आवास और भोजन की सुविधा की व्यवस्था के लिए बुकिंग कर सकते हैं। दिये गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- पैकेज के माध्यम से पंडा- पुजारी से लेने वाली सेवाएं और आवश्यक पूजन सामग्री जिसे एकीकृत उपलब्ध कराया जाएगा। उसकी बुकिंग हो सकती है।
- श्रद्धालु अपनी सुविधा, यात्रा अवधि और बजट के अनुरूप एक-दिवसीय तथा एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेजों का चयन कर सकते हैं।
क्या है पटना- पुनपुन घाट- गया- पटना पैकेज? पटना- पुनपुन घाट- गयाजी- नालंदा- राजगीर- पटना पैकेज क्या है? गयाजी का एक दिवसीय पिंडदान पैकेज क्या है? गयाजी एक रात्रि दो दिवसीय पिंडदान पैकेज क्या है? गयाजी–राजगीर–नालंदा एक रात्रि-दो दिवसीय पैकेज क्या है? ऑनलाइन ई-पिंडदान की सुविधा भी उपलब्धजो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से गयाजी नहीं आ सकते, उनके लिए ने ऑनलाइन ई-पिंडदान पैकेज भी उपलब्ध कराया है। इसकी कुल दर ₹23,000, जीएसटी सहित निर्धारित है। ई-पिंडदान पैकेज में विष्णुपद मंदिर में पिंडदान, अक्षयवट पर पिंडदान, फल्गु नदी पर पिंडदान अथवा तर्पण, पंडित/पुरोहित की सेवाएँ, पूजन सामग्री और दक्षिणा, संपूर्ण अनुष्ठान की वीडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग की पेन ड्राइव उपलब्ध कराना शामिल हैं। पुरोहित द्वारा तीनों प्रमुख स्थलों पर विधि-विधान से पिंडदान अथवा तर्पण कराया जाएगा। मंत्रोच्चार, दान-दक्षिणा और पूजन सामग्री सहित अनुष्ठान की संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।