ड्राइवर को खुद कुछ नहीं करना पड़ता। पक्की सड़कों, हल्की बर्फबारी और गीली सड़कों के लिए सबसे बेहतर। हैचबैक, क्रॉसओवर और मिड-साइज SUV में आसानी से उपलब्ध। 4WD क्या है? - 4WD एक रफ-एंड-टफ (मजबूत) सिस्टम है जो एक ट्रांसफर केस के जरिए आगे और पीछे के पहियों को एक साथ लॉक करके दोनों को बराबर पावर देता है। कैसे काम करता है? - ज्यादातर 4x4 गाड़ियों में एक स्विच या गियर लीवर होता है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर ही 2WD से 4WD में शिफ्ट करते हैं। सूखी और साफ पक्की सड़क पर हाई-स्पीड में 4WD चलाकर रखने से गाड़ी का गियरबॉक्स और पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इसे केवल कीचड़, पत्थरों, गहरी बर्फ या ऑफ-रोडिंग के दौरान ही इस्तेमाल करना चाहिए। बर्फबारी में - अगर सड़कें पक्की हैं और केवल बर्फ जमी है, तो AWD गाड़ी अच्छा ऑप्शन है। लेकिन ध्यान रहे बर्फबारी में सबसे बड़ा रोल अच्छे स्नो टायर्स का होता है। अगर बर्फ बहुत ज्यादा और सड़क ऊबड़-खाबड़ है, तो 4WD का ग्राउंड क्लीयरेंस मदद करता है। ऑफ-रोडिंग में - कीचड़, पत्थरों और पहाड़ी रास्तों पर 4WD/4x4 बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। AWD - आप मुख्य रूप से पक्की सड़कों पर चलते हैं, ऐसे इलाके में रहते हैं जहां बारिश या हल्की बर्फबारी होती है और आप चाहते हैं कि गाड़ी खुद सब संभाल ले, तो AWD सिस्टम चुन सकते हैं। 4WD - आप अक्सर कीचड़, चट्टानों या ऑफ-रोडिंग पर जाते हैं, भारी सामान या ट्रेलर खींचते हैं या गहरी बर्फ वाली सड़कों पर ड्राइव करते हैं, तो 4WD सिस्टम अच्छा रहेगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.