गाजियाबाद: शहर के दो सबसे व्यस्त और बॉटलनेक पॉइंट्स सेठ मुकुंदलाल चौराहा और ठाकुरद्वारा तिराहा के सुदृढ़ीकरण का काम शुरू हो गया। शनिवार को विधायक संजीव शर्मा ने इसका शिलान्यास किया। परियोजना का मकसद सिरदर्द बन चुके इन पॉइंट्स को जाम से मुक्ति दिलाना है।




सात से आठ महीने में इस प्रॉजेक्ट के पूरा होते ही रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले 1 लाख से अधिक वाहनों और लाखों लोगों को राहत मिलेगी। सिग्नल-फ्री और टकराव-मुक्त जंक्शन बनने से हादसों में भी कमी आएगी। लोगों का समय बचेगा और ईंधन की खपत कम होगी, जिससे प्रदूषण में भी गिरावट आएगी।




अभी इस कारण लगता है जामवर्तमान में और ठाकुरद्वारा तिराहा सबसे बड़े बॉटलनेक हैं। नवयुग मार्केट, दिल्ली गेट, और हापुड़ रोड की तरफ से आने-जाने वाला ट्रैफिक इन्हीं पॉइंट्स पर आपस में टकराता है। चौराहा और तिराहा होने के कारण गाड़ियों को रुकना पड़ता है, जिससे पीक आवर्स में घंटों लंबा जाम लग जाता है। संकरी सड़कें, लिंक गलियों का अव्यवस्थित ट्रैफिक और कटों पर वाहनों की सीधी भिड़ंत के खतरे के कारण यहां पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।




किस काम पर कितना होगा खर्चप्रॉजेक्ट का बजट 9.78 करोड़ रुपये है। सेठ मुकुंदलाल चौराहे के कायाकल्प और ट्रैफिक कार्यों पर 3.94 करोड़ खर्च होंगे। ठाकुरद्वारा तिराहा के कार्यों के लिए 5.84 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।




चौराहे और तिराहे को सिग्नल-फ्री बनाएंगेदोनों चौराहों/तिराहों को सिग्नल-फ्री बनाया जाएगा। सेठ मुकुंदलाल चौराहे से 200 मीटर आगे यू-टर्न बनेंगे। नवयुग मार्केट के लिए सिंगल यू-टर्न और दिल्ली गेट के पास एक अलग यू-टर्न बनेगा। 12 मीटर की चौड़ी स्लिप रोड बनेगी। हापुड़ रोड और एमएमजी अस्पताल को जोड़ने वाली सभी गलियों को पूरी तरह से नया और मजबूत बनाया जाएगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.