नई दिल्ली: आईपीओ के लिए अगला हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है। एसएमई सेगमेंट का एक आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में तहलका मचाए हुए है। इसका जीएमपी लिस्टिंग पर 48 फीसदी से ज्यादा गेन का संकेत दे रहा है। इस आईपीओ का नाम रोबोकिड्ज एडुवेंचर्स है।




Robokidz Eduventures का आईपीओ कल यानी सोमवार से निवेशकों के लिए खुलेगा। कंपनी का इश्यू साइज 31.09 करोड़ रुपये है, जो पूरी तरह फ्रेश होगा। इसमें निवेशक 23 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसका प्राइस बैंड 100 से 106 रुपये के बीच है। एक लॉट में 1,200 शेयर हैं। एक रिटेल निवेशक को कम से कम दो लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इसके लिए 2,54,400 रुपये लगाने होंगे। इसकी लिस्टिंग 28 सितंबर को हो सकती है।







ग्रे मार्केट में मचाई धूमएसएमई सेगमेंट का रोबोकिड्ज एजुवेंचर्स आईपीओ ग्रे मार्केट में धूम मचाए हुए है। आज संडे को सुबह 10 बजे इसका (GMP) 51 रुपये था। आईपीओ का प्राइस अगर 106 रुपये प्रति शेयर माना जाए तो इसमें अभी से 48.11% की तेजी आ चुकी है। इस तेजी के साथ इसकी कीमत प्रति शेयर 157 रुपये हो चुकी है।




अगर मान लें कि लिस्टिंग तक इतनी ही तेजी रहती है तो यह निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दे सकता है। हालांकि जीएमपी कोई फिक्स रिटर्न की गारंटी नहीं देता। यह बाजार का एक अनुमान होता है। आईपीओ लिस्टिंग तक इसमें बड़े बदलाव हो सकते हैं।




क्या करती है कंपनी?दिसंबर 2014 में स्थापित Robokidz Eduventures Ltd एक है। यह K-12 छात्रों के लिए रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) में टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग और स्किल डेवलपमेंट सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है।




कंपनी भारतभर के स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संगठनों को एजुकेशनल लैब सेटअप, सब्सक्रिप्शन आधारित लर्निंग प्रोग्राम, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, एजुकेशनल किट और तकनीकी सहायता जैसी सर्विस देती है।




कंपनी क्या करेगी पैसों का?आईपीओ से मिलने वाली रकम में से 23.46 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा 2.20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के पूरे या आंशिक प्री-पेमेंट/रीपेमेंट के लिए होगा। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए होगा।



डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.