नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लोगों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। इसके तहत मेट्रो फेज-4 के पहले तीन प्रायोरिटी कॉरिडोर में से एक गोल्डन लाइन यानी तुगलकाबाद से एयरोसिटी यात्रियों के लिए इसी साल खोला जा सकता है। करीब 23.6 Km लंबे इस कॉरिडोर का 83% से अधिक काम पूरा हो चुका है। कॉरिडोर का पहला 8.4 Km लंबा हिस्सा तुगलकाबाद से संगम विहार दिसंबर तक खोलने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद आप बिना किसी इंटरचेंज के सीधे और बहुत कम समय में तुगलकाबाद से एयरोसिटी (IGI एयरपोर्ट) पहुंच सकेंगे।




इस लाइन पर कुल 15 मेट्रो स्टेशनइस लाइन पर तुगलकाबाद, संगम विहार, साकेत, छतरपुर, वसंत कुंज, और महिपालपुर होते हुए कुल 15 स्टेशन होंगे। तुगलकाबाद से एयरोसिटी जाने में कुल 1 घंटे 15 मिनट लगेंगे। इस लाइन के जरिए यात्री सीधे एयरोसिटी पहुंच सकेंगे और वहां से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में आसानी से बदल सकेंगे। साथ ही इसे टर्मिनल-1 (मजेंटा लाइन) तक भी बढ़ाने की मंजूरी मिल चुकी है।




तुगलकाबाद और एयरोसिटी स्टेशन बनने के फायदेतुगलकाबाद स्टेशन वायलेट लाइन (Violet Line) के साथ इंटरचेंज बनेगा, जिससे फरीदाबाद और कश्मीरी गेट की तरफ आना-जाना सुगम होगा।एयरोसिटी स्टेशन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ जुड़ेगा, जिससे द्वारका और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचना आसान हो जाएगा। भविष्य में एयरोसिटी को एक 'ट्रिपल इंटरचेंज' हब के रूप में डिजाइन किया जा रहा है, जो आगे चलकर गुरुग्राम/अलवर की ओर जाने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर से भी जुड़ेगा।




भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहतमहरौली-बदरपुर (MB) रोड और दक्षिण दिल्ली की अन्य मुख्य सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहता है। मेट्रो शुरू होने से सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम होगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.