पटना: मीडिया को बयान देते वक्त और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते वक्त, आपने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कॉन्फिडेंस के साथ मुस्कुराते हुए देखा होगा। हमेशा वो हंसते हुए चेहरे के साथ लोगों से मिलते हैं। लेकिन उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। चिराग पासवान गणपति बप्पा की विदाई पर फूट- फूट कर रोते हुए दिख रहे हैं। वो अपनी भावना को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। उनके साथ उनके साथ अन्य लोगों की भी आंखें नम हो जाती हैं।
फूट- फूटकर रोए चिराग पासवानइस मौके पर उनके साथ कुछ कलाकार भी मौजूद रहे। उनके समर्थकों की आंखों में भी आंसू आ गए। वायरल वीडियो में चिराग पासवान पिंक कलर के लंबी शेरवानी में दिख रहे हैं। उसके बाद वे अन्य लोगों के साथ बप्पा की विदाई दे रहे हैं। जैसे ही बप्पा पानी में उतरते हैं, चिराग पासवान एक हाथ अपने चेहरे पर ले जाकर रोने लगते हैं। उसके बाद वो काफी देर तक रोते रहते हैं। ये देखकर उनके समर्थक भी आश्चर्य में हैं।
चिराग पासवान के नहीं थमें आंसूइस दौरान चिराग पासवान पानी वाले बर्तन में गणपति बप्पा का विसर्जन करने के लिए आते हैं। विसर्जन के वक्त से काफी देर तक वे रोते रहते हैं। बप्पा को विदाई देना किसी व्यक्ति के लिए कितनी मुश्किल है ये चिराग पासवान के वीडियो में देखा जा सकता है। चिराग की इस भावुक प्रतिक्रिया ने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग उन्हें बप्पा का असली भक्त बताते हुए चिंता नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। कह रहे हैं कि बप्पा अगले साल आएंगे।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.