नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने कैलाश चंद मंगला को गिरफ्तार किया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) में घी में मिलावट के मामले में कैलाश चंद मंगला की गिरफ्तारी हुई है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 की धारा 19 के तहत शुक्रवार को मंगला को गिरफ्तार किया गया। उसे विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश की स्पेशल कोर्ट (PMLA) के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने मंगला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ईडी की जांच तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की गई थी। इस FIR में TTD को मिलावटी घी की धोखाधड़ी से सप्लाई करने के मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था।
इन चीजों से बना था मिलावटी घटीED की जांच से पता चला कि मिलावटी घी कथित तौर पर रिफाइंड पाम ऑयल, पाम कर्नल ऑयल, पामोलिन और MG-90, मोनोग्लिसराइड्स, मायवासेट सॉफ्ट 400 और एसिटिक एसिड एस्टर जैसे कई केमिकल्स का इस्तेमाल करके बनाया गया था।
इसके बाद इसे TTD को सप्लाई करने के लिए 'एगमार्क स्पेशल ग्रेड गाय का घी' बताकर बेचा गया।
2019-2024 के दौरान TTD को घी की कथित धोखाधड़ी वाली सप्लाई की कीमत लगभग 230 करोड़ रुपये थी। इसमें से लगभग 96 करोड़ रुपये का मिलावटी घी कैलाश चंद मंगला ने बनाया था।
इस कंपनी का प्रमोटर है कैलाश चंद मंगलाM/s सुकृति फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला इस मामले में सह-साजिशकर्ता है। उसने मिलावट वाली चीजों को खरीदने में मदद की। अपनी फैक्ट्री में मिलावटी घी बनाया। उसने कई फ्रंट कंपनियों (जैसे M/s श्री वैष्णवी डेयरी स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, M/s मालगंगा मिल्क एंड एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और M/s A.R. डेयरी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड) के जरिए मिलावटी घी की सप्लाई का काम भी संभाला।
जांच में यह भी पता चला कि कैलाश चंद मंगला ने घी और रिफाइंड पाम ऑयल की खरीद-बिक्री से जुड़े झूठे रिकॉर्ड बनाए और रखे। ऐसा उसने मिलावट वाली चीजों के असली इस्तेमाल को छुपाने और असली गाय के घी के सही उत्पादन और सप्लाई का दिखावा करने के मकसद से किया था।
इससे पहले, ईडी ने M/s भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर और डायरेक्टर विपिन जैन को गिरफ्तार किया था। उस पर TTD को मिलावटी घी बनाने और धोखाधड़ी से उसकी सप्लाई करने की साजिश रचने का आरोप है। यह गिरफ्तारी मामले की चल रही जांच के तहत की गई थी। मामले की आगे की जांच जारी है।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.