नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12, 7-12 के अंतर से मात दी। इस मैच में जीतने पर क्विंसी को कम से कम सिल्वर मेडल मिलना पक्का हो जाता, लेकिन हार के बावजूद उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। वह रविवार को जापान की यिउना सकामोटो के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। टेकबॉल में मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में भी टीम को निराशा झेलनी पड़ी है।




महिला सिंगल्स टेकबॉल सेमी-फाइनल में क्विमसी ने जबरदस्त शुरुआत के बाद पहला सेट 12-7 से जीत लिया। हालांकि, इंडोनेशियाई प्रतिद्वंद्वी ने गेम को आसानी से हाथ से जाने नहीं दिया और दूसरा सेट 12-9 से जीत लिया। तीसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन सुमाया ने वापसी करते हुए 12-7 के स्कोर के साथ जीत हासिल कर ली।




Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.