भारत की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने नए ऑटो ग्रीन मिशन (Auto Green Mission) के तहत Swift, Dzire और Baleno के ऑटोमैटिक CNG (CNG AMT) वेरिएंट्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। अब तक ग्राहकों को केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही CNG का ऑप्शन मिलता था, लेकिन अब मारुति सुजुकी ने S-CNG टेक्नोलॉजी को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) से जोड़कर ग्राहकों को ज्यादा सहूलियत और माइलेज दोनों का कॉम्बिनेशन दिया है। आइए आपको इन तीनों गाड़ियों की कीमत, माइलेज और अन्य खासियतों के बारे में डिटेल में बताते हैं।




कितनी हैं गाड़ियों की कीमतें?मारुति सुजुकी स्विफअट CNG ऑटोमैटिक की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.92 लाख से शुरू होती है। मारुति सुजुकी बलेनो CNG ऑटोमैटिक का एक्स-शोरूम प्राइस ₹8.32 लाख से शुरू होता है। वहीं, डिजायर के CNG ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.53 लाख रखी गई है। ये इंट्रोडक्टरी कीमतें हैं और कंपनी कीमतें खास फेस्टिवल सीजन के लिए रखी हैं।




किसका माइलेज कितना है?ऑटोमैटिक गियरबॉक्स होने के बावजूद ये तीनों गाड़ियां शानदार माइलेज देती हैं।





  • Maruti Dzire CNG AMT - यह 36.47 km/kg का माइलेज देती है, जो कि इन तीनों गाड़ियों में सबसे ज्यादा माइलेज।

  • Maruti Swift CNG AMT - इसका माइलेज 35.34 km/kg का है।

  • Maruti Baleno CNG AMT - यह कार 34.47 km/kg का माइलेज ऑफर करती है।




क्या है इनमें खास?

  • क्लच की झंझट नहीं - ऑटोमैटिक वेरिएंट होने की वजह से ट्रैफिक में बार-बार गियर और क्लच बदलने की झंझट खत्म होगी।

  • IGS फंक्शन - कार के CNG सिस्टम में IGS तकनीक को जोड़ा गया है, जो ईंधन की खपत को कम करके बेहतर माइलेज निकालने में मदद करती है।

  • नेक्सा और अरिना नेटवर्क - Swift और Dzire को मारुति सुजुकी अरिना (Arena) डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा, जबकि Baleno को नेक्सा (NEXA) डीलरशिप से बेचा जाएगा।

देश में मारुति की CNG गाड़ियों की भारी मांगमारुति सुजुकी फैक्ट्री-फिटेड CNG गाड़ियों के सेगमेंट में सबसे आगे है।





  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिक्री - मारुति सुजुकी ने लगभग 7.46 लाख CNG गाड़ियां बेचीं। कंपनी की बिक्री में 22% की सालाना बढ़ोतरी हुई।

  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टारगेट - चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ही 2.2 लाख CNG कारें बिक चुकी हैं और कंपनी का लक्ष्य इस साल 9 लाख CNG गाड़ियां बेचने का है।

  • पोर्टफोलियो - अब वैगनआर, सिलेरियो, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, अर्टिगा और XL6 समेत मारुति की लगभग हर पॉपुलर गाड़ी CNG में उपलब्ध है।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.