भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
इस मैच में शैफाली की गेंदबाजी भी शानदार रही और उन्होंने 2 विकेट भी निकाले। शैफाली ने जापान के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 2 छक्के लगाए और महिला टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया।
शैफाली ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछे
जापान के खिलाफ भारतीय ओपनर शैफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके भी लगाए और ये रन शैफाली ने 266.67 की स्ट्राइक रेट से बनाए। शैफाली ने अपनी पारी में लगाए इन 2 छक्कों की मदद से महिला टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में हरमनप्रीत कौर से आगे आ गईं। शैफाली ने साल 2026 में अब तक कुल 26 छक्के लगाए हैं और वो हरमनप्रीत कौर से आगे निकल गईं जिन्होंने साल 2018 में कुल 25 छक्के लगाए थे।
शैफाली अब महिला टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गईं जबकि हरमनप्रीत कौर अब तीसरे नंबर पर चली गईं। इस लिस्ट में श्रीलंका की बैटर चमारी अट्टापट्टू पहले नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2024 में कुल 32 छक्के लगाए थे जबकि चौथे नंबर पर सोफी डिवाइन 21 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं और पांचवें स्थान पर ही वही मौजूद हैं। वैसे शैफाली के पास चमारी को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है और वो जैसे ही 7 छक्के और लगा देंगी इस लिस्ट में पहले नंबर पर आ जाएंगी।
महिला T20I में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टॉप-5 बैटर
32 छक्के- चमारी अट्टापट्टू 2024
26 छक्के- शैफाली वर्मा 2026
25 छक्के- हरमनप्रीत कौर 2018
21 छक्के- सोफी डिवाइन 2018
21 छक्के- सोफी डिवाइन 2020
इशान बने नंबर 1, अभिषेक की टॉप-3 में एंट्री; 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
इशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में 10 रन बनाए, लेकिन वो अब साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने तो वहीं अभिषेक शर्मा ने टॉप-3 में एंट्री कर ली।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.