DRDO DMSRDE Paid Internship 2026 Registration: कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आपको भारत सरकार के डिफेंस ऑर्गनाइजेशन में काम करने की शानदार अपॉर्चुनिटी मिल रही है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) को पेड इंटर्न चाहिए। इसके लिए डीआरडीओ ने हाल ही में यूजी/पीजी स्टूडेंट्स से रजिस्ट्रेशन मांगे हैं। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स पढ़ाई के साथ कुछ नया सीखना चाहते हैं और फ्री जॉब की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। हर महीने पैसे भी मिलेंगे।






दरअसल, डिफेंस मेटेरियल एंड स्टोर्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट स्टेब्लिशमेंट (DMRDE) कानपुर में स्थित डीआरडीओ की लैब है। जिसे इंटर्नशिप के लिए ऐसे कैंडिडेट्स की तलाश है जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा हो और जो सीखना चाहते हैं। इंटर्नशिप की लोकेशन कानपुर ही रहेगी। स्टूडेंट्स को यहीं जाना होगा।






DRDO कानपुर इंटर्नशिप के लिए योग्यता

  • केमिकल इंजीनियरिंग/पॉलीमिर साइंस एंड टेक्नोलॉजी/मेटेरियल साइंस इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/टेक्टाइल इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री/मेटेरियल साइंस/टेक्सटाइल ब्रांच में हैं।

  • कैंडिडेट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन/इंजीनियरिंग और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन या फुल टाइम कोर्स के फाइनल ईयर में हों।

  • स्टूडेंट्स का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। उसके मार्क्स 65 प्रतिशत या इससे ज्यादा होने चाहिए।

  • अभ्यर्थियों की उम्र 28 वर्ष से कम होना चाहिए। एज लिमिट की गणना फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट के हिसाब से की जाएगी।




DRDO नई पेड इंटर्नशिप 2026 जरूरी डिटेल्स






डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए कैसे अप्लाई करें?

  • इस के लिए कॉलेज के डीन/एचओडी/डायरेक्टर/प्रिंसिपल को रिक्वेस्ट लेटर भेजना होगा।

  • अप्लाई करने के लिए कैंडिडे्स को नोटिफिकेशन से ही एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा।

  • इसमें सबसे ऊपर अपना नाम, जन्मतिथि, आधार नंबर, कॉलेज का नाम, पता, कॉन्टेक्ट नंबर, डिसिप्लीन ब्रांच कोड, डिग्री, सीजीपीए, परमानेंट एड्रेस, ईमेल आईडी लिखें। नीचे जगह और तारीख लिखें। इसके बाद अपने हस्ताक्षर करें।

  • यह कॉलेज के लेटरहेड पर प्रकाशित होना चाहिए। जिसमें कॉलेज/संस्थान के प्राचार्य/निदेशक के हस्ताक्षर भी हों। इसके बाद अपनी डिटेल्स लिखें।

  • जिसमें नाम, कोर्स का नाम, कॉलेज आईडी नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि लिखी हो।

  • फॉर्म के साथ कॉलेज का रिक्वेस्ट लेटर, हाई स्कूल मार्कशीट, पिछले सेमेस्टर्स की मार्कशीट, फोटो आईडी कार्ड, छात्र बायोडेटा भी अटैच करें।

  • फॉर्म की हार्डकॉपी स्पीड पोस्ट के जरिए/बाय बैंड के जरिए डीआरडीओ कानपुर को भेज दें। पता है- डायरेक्टर, रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान एंव विकास प्रतिष्ठान (DMSRDE), रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन, (डीआरडीओ), जीटी रोड कानपुर-208013।

सेलेक्शन कैसे होगा?उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीजीपीए/ऑनलाइन इंटरव्यू/इंटरेक्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। चयनित स्टूडेंट्स को जॉइनिंग से जुड़ी प्रक्रिया ईमेल के जरिए दी जाएगी। ध्यान रखें कि गलत और अधूरे एप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे आवेदन रिजेक्ट हो जाएंगे और इनसे आगे किसी भी तरह का कोई भी संपर्क नहीं किया जाएगा।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.