भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने का समय फेस्टिव सीजन ही होता है. ऐसे में अगर आप फेस्टिव सीजन तक कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. रिपोर्टस के मुताबिक सरकार फेस्टिव सीजन में जीएसटी के कुछ नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रही है. जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 7 अक्टूबर को होने जा रही है. इनमें इनपुट टैक्स क्रेडिट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. अगर इनमें कुछ नियमों में बदलाव होते हैं, तो कार कंपनियों की लागत कम हो सकती है. वहीं वर्किंग कैपिटल कम होने की वजह से कारें सस्ती होने की संभवना हो सकती है.


कार कंपनियों को हो सकता है फायदा


जीएसटी काउंसिल की बैठक में मौजूदा इनपुट टैक्स क्रेडिट की व्यवस्था में कुछ बदलाव होने से यह संभव हो सकता है. इस बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट हटाने या उसमें कुछ बदलाव करने की चर्चा हो सकती है. इससे कार कंपनियों के लिए टैक्स से जुड़ी लागत कम हो सकती है. क्योंकि कार बनाने में कंपनियां कई तरह की सेवाओं और इनपुट पर खर्च करती हैं. ऐसे में अगर इस टैक्स में कुछ बदलाव होता है, तो कार कंपनियां फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहकों को ऑफर्स या डिस्काउंट दे सकती है.


EV Scooter में लग सकती है आग, Charging में न करें ये 5 गलतियां


फेस्टिव सीजन में बढ़ सकता है कारों पर डिस्काउंट


फेस्टिव सीजन कार कंपनियों के लिए बिक्री बढ़ाने का अहम समय होता है. ऐसे में यदि कंपनियों की लागत कम होती है, तो वे ग्राहकों को अतिरिक्त ऑफर या डिस्काउंट देने की स्थिति में आ सकती हैं. इससे कार खरीदने वाले लोगों को मौजूदा ऑफर्स के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलने की संभावना बन सकती है. खास तौर पर डीलर स्तर पर मिलने वाले डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर या अन्य खरीदारी लाभ बढ़ सकते हैं.


7 अक्टूबर को हो सकता है फैसला


रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 7 अक्टूबर को होने वाली है. इससे पहले अधिकारियों की बैठक में इन बदलावों पर चर्चा हो सकती है. बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट समेत कई मुद्दों पर विचार होने की संभावना है. अगर इस बदलाव को मंजूरी मिलती है और उसका फायदा कार कंपनियों तक पहुंचता है, तो फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को कारों पर बेहतर डिस्काउंट मिल सकता है. ऐसे में आपके लिए फेस्टिव सीजन में कार खरीदना एक शानदार विकल्प हो सकता है.


लोन की किस्त नहीं भरी तो क्या बैंक उठा सकता है आपकी कार? जानिए नियम

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.