कटिहार: बिहार के साथ साथ कटिहार के कई अमदाबाद, मनिहारी, बरारी और कुरसेला के कई गांव में गंगा, कोसी, बरनडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव के बीच बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इससे लगभग 9 लाख 39 हजार 766 आबादी बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना है। बाढ़ के कारण कई विद्यालय भी बंद हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
अमदाबाद प्रखंड के कई विद्यालय बाढ़ में जलमग्नकटिहार के अमदाबाद प्रखंड में भी कई विद्यालय जलमग्न हैं। कुछ विद्यालयों में पानी नहीं है, लेकिन आवागमन की सुविधा ना होने के कारण वहां पठन पाठन पूरी तरह ठप्प है। ऐसी स्थिति में कटिहार के अमदाबाद प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए ऑनलाइन क्लास की शुरुआत की है।
ऑनलाइन क्लास से बच्चों के साथ परिजन भी खुशबाढ़ के कारण इंटरनेट सुविधा नहीं होने के कारण ये सेवा बाधित थी, लेकिन इंटरनेट सेवा बहाल होते ही ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है। इससे छात्र-छात्रों में खुशी है। छात्र-छात्राएं बाढ़ के कारण स्कूल नहीं पहुंच पा रहे थे। ये छात्र अब ऑनलाइन क्लास का लाभ उठा रहे हैं। वही छात्र छात्राओं के माता-पिता भी स्कूल की इस पहल के खुश हैं।
कक्षा 9 से 12 वीं कक्षा के बच्चे ऑनलाइन क्लास का लाभ ले रहे: प्रधानाध्यापकवहीं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार कहते हैं कि हमने देखा कि चारो तरफ बाढ़ से हाहाकार है। बच्चे घर में बैठे हैं। हम लोग सभी शिक्षक बैठे थे। काम था नहीं तो सोचा कि क्यों न ऑनलाइन क्लास शुरू की जाए, लेकिन पता चला कि नेट बंद है तो कुछ नहीं कर सके। लेकिन, जैसे ही नेट शुरू हुआ है, हमलोगों ने ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी है। कक्षा 9 से 12 वीं कक्षा के सैकड़ों बच्चे इसका लाभ उठा रहे हैं। ऑनलाइन लिंक के माध्यम से बच्चे जुड़ते है। ऑनलाइन क्लास में जो पढ़ाया गया है, उसका वीडियो भी वॉट्सएप पर भेज देते हैं।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की विद्यालय की पहल की तारीफइस विद्यालय की पहल पर अमदाबाद के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणबीर कुमार कहते हैं कि जब कोविड का समय आया था, तब सरकार ने जो डिजिटल इंडिया पर फोकस किया है, उस पहल का इस्तेमाल करते हुए बहुत से बच्चों ने इसका फायदा उठाया था। अब अमदाबाद प्रखंड जो हर साल बाढ़ की चपेट में रहता है, ऐसे में हेडमास्टर की जो पहल है उसका लाभ घर पे बच्चे ले रहे हैं। अमदाबाद प्रखंड में कुल 119 स्कूल में 95 विद्यालय में पढ़ाई बाढ़ से बाधित है। लगभग 25 हजार बच्चों का पठन पाठन बाधित है।उन्होंने कहा कि में सभी प्रधानाध्यापक्ष से अपील करता हूं कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया में जो पहल की गई है ऑनलाइन क्लास की, वो लोग भी इसे शुरू करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हों।