रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की ओर से झारखंड और ओडिशा में कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की जारी जा रही है। ईडी की ओर से झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में पीएमएलए की धारा 17 के तहत तलाशी और ज़ब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
ये कार्रवाई झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (जेएससीबी) की सरायकेला शाखा के साथ बड़े पैमाने पर हुई धोखाधड़ी की चल रही जांच से जुड़ी है। यह धोखाधड़ी व्यवसायी संजय कुमार डालमिया ने जेएससीबी के तत्कालीन अधिकारियों की मिलीभगत से की थी।
सरायकेला में संजय डालमिया आवास पर छापेमारीसरायकेला में शुक्रवार की सुबह ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची ईडी की टीम ने घर को अपने कब्जे में लेते हुए तलाशी शुरू की। टीम की ओर से घर के अंदर विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच किए जाने की सूचना है।
35 करोड़ रुपये के लोन मामले में छापेमारीबताया जा रहा है कि ईडी की ओर से कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसके भुगतान नहीं किए जाने से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की टीम मामले से संबंधित कर रही है।
संजय डालमिया के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाछापेमारी के दौरान घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी गई। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। टीम की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। लोन मामले पर है। मामला सरायकेला के जेएससीबी शाखा का है। यहां के अधिकारियों के साथ मिलकर संजय कुमार डालमिया ने बड़ा फ्रॉड किया था।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.