नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हरे निशान में हुई।




30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां करीब 300 अंकों की तेजी के साथ शुरुआत किया, वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 23,334.70 पर खुला। सेंसेक्स 74,575.24 के लेवल पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में उछाल दिखा, बाकी के 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इनमें टॉप गेनर लार्सन एंड टुब्रो 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 3881.55 पर दिखा, जबकि टॉप लूजर के रूप में टीसीएस 3.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2124 पर ट्रेड करते हुए नजर आया।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.