कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक वीडियो ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कोर्ट गए हुए थे, इसी दौरान मरीजों को उनके ड्राइवर ने दवा दी। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आनन-फानन में डॉक्टर के ड्राइवर को हटा दिया।




कानपुर के रामा देवी स्थित कांशीराम अस्पताल में डॉक्टर रामकेश कोर्ट में पेशी पर गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में ड्राइवर उनकी कुर्सी पर बैठकर बाकायदा मरीजों को देखा और उनको दवा लिखी। बुधवार दोपहर को जैसे ही कुर्सी पर बैठकर मरीज को देखते हुए ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी ड्राइवर को हटा दिया गया है।




वायरल वीडियो में ड्राइवर कांशीराम अस्पताल की OPD में बैठा हुआ है। मरीजों को बुलाता और उनकी बीमारी के बारे में पूछता है। इसके बाद कागज की पर्चियों पर दवा लिखते हुए दिखाई दिया। उसने कथित तौर पर मरीजों से कहा कि दवा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है और उन्हें दवा बाहर से खरीदनी होगी। यह घटना सोमवार की है, जिसाक वीडियो बुधवार दोपहर को वायरल हुआ था।






इस मामले में सीएमओ ने कहा कि तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम जांच करेगी और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.