कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। चारों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा को गैर-कानूनी तरीके से पार किया था। गिरफ्तारी के बाद सभी को डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। साथ ही उन्हें बांग्लादेश भेजने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।






अस्पातल में देखे जाने की मिली सूचनासबसे पहले को यह सूचना मिली थी कि साल्का हॉस्पिटल रोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है। यह जानकारी 13 सितंबर को मुखबिरों से मिली थी। साथ ही साड़ी पहनकर वह अस्पताल पहुंचा था।






साड़ी में निकला तौहीद मंडलपुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने अपनी पहचान मोहम्मद तौहीद मंडल, पिता मोहम्मद तारिकुल मंडल के तौर पर बताई। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह के राजबाड़ी जिले के पांगासाह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले हबासपुर गांव का रहने वाला है।






कई बांग्लादेशियों के साथ एक सितंबर को भारत में घुसेपूछताछ में तौहीद ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर 2026 को वह कई अन्य बांग्लादेशियों के साथ के रास्ते वह भारत में प्रवेश किया।






अपार्टमेंट में ली थी शरणउसकी निशानदेही पर पुरुलिया टाउन पुलिस स्टेशन इलाके में एक अपार्टमेंट की तलाशी ली गई। इसके बाद तीन और बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए लाया गया।






बांग्लादेश के रहने वाले हैं सभीइनमें सभी की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है। एमडी जाहिद एमोन, सुमन शेख और शांतो हुसैन है। पुलिस के अनुसार जाहिद एमोन राजबाड़ी जिले का रहने वाला है, जबकि सुमन शेख और शांतो हुसैन बांग्लादेश के कुश्तिया का रहने वाला है।






डिटेंशन सेंटर में रखा गयावहीं, पुलिस ने बताया कि सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बांग्लादेश वापस भेजने के लिए जरूरी आधिकारिक और कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं।

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.