क्रिकेट में जब भी मेडन ओवर की बात होती है, तो सबसे पहला ख्याल टेस्ट फॉर्मट का आता है. रेड बॉल क्रिकेट में अक्सर देखने को मिलता है कि गेंदबाज बगैर कोई रन दिए ही ओवर पूरा कर देते हैं. इसके बाद, वनडे का नंबर आता है. 50 ओवर के फॉर्मेट में भी मेडन ओवर दिख जाते हैं. पारी की शुरुआत में नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए गेंदबाज मेडन ओवर डाल देते हैं. 


लेकिन जब बात टी20 क्रिकेट की आती है, तो यहां गेंदबाज के लिए मेडन ओवर फेंकना मानिए मैच जिताने के बराबर होता है. इसी बात पर आइए जानते हैं कि तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज कौन-कौन हैं. लिस्ट में दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी नाम शामिल है. 


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम पर है. उन्होंने फॉर्मेट में 1794 ओवर बगैर कोई रन दिए फेंके है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. 


वनडे में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शॉन पोलाक के नाम पर है. उन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट में 309 मेडन ओवर फेंके. 


टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह नंबर-1


टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अव्वल है. उन्होंने अब तक फॉर्मेट में 13 मेडन ओवर फेंके. बीते मंगलवार (16 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में बुमराह ने दूसरी पारी का पहला ओवर मेडन फेंका था. 


IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, होश उड़ा देगी लिस्ट


जसप्रीत बुमराह का टी20 इंटरनेशनल करियर 


बुमराह ने अब तक अपने करियर में 97 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 94 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 123 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/15 का रहा. बुमराह की इकॉनमी 6.51 की है, जो टी20 के लिहाज से अच्छी कही जा सकती है. बुमराह विकेट लेने के साथ-साथ कंजूस गेंदबाज की श्रेणी में भी आते हैं. 


 


ऐतिहासिक मैच से पहले जापानी राजदूत ने भारतीय टीम से की मुलाकात, गिफ्ट में दी दारुमा डॉल

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.