रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है. इंग्लैंड दौरे पर आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रोहित को बता दिया गया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि बीसीसीआई ने उन खबरों का खंडन किया था. इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी मैच में शतक जड़ा था. चलिए आपको बताते हैं कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद उन्होंने कितने वनडे खेले और उनमें रिकॉर्ड कैसा रहा.
2027 वनडे वर्ल्ड कप के समय रोहित शर्मा 40 साल के होंगे, ऐसे में उनका खेलना या नहीं खेलना उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा. लेकिन एक सवाल ये भी है कि उनको लेकर आ रही खबरों की वजह से कहीं रोहित खुद ही संन्यास की घोषणा न कर दें. बता दें कि एक कार्यक्रम में उनसे जब पूछा गया कि क्या वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेंगे? तो उन्होंने कहा कि अभी उसमें समय है, तभी देखेंगे.
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने पिछले साल 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था. टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था. इसके बाद रोहित को हटाकर शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बना दिया गया था, हालांकि उन्हें टीम में जगह मिलती रही. तभी से उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे. बता दें कि वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक मैच से पहले जापानी राजदूत ने भारतीय टीम से की मुलाकात, गिफ्ट में दी दारुमा डॉल
कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा ने भारत के लिए 15 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से सर्वश्रेष्ठ स्कोर पिछली पारी में आया. उन्होंने लॉर्ड्स में 138 रन बनाए थे. इसके आलावा उन्होंने इन 15 पारियों में एक और शतक (121) जड़ा, जो पिछले साल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. इसके आलावा वह 4 अर्धशतक और लगा चुके हैं.
15 पारियों में उन्होंने कुल 727 रन बनाए, इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. साल 2026 कि बात करें तो रोहित शर्मा ने 9 वनडे पारियों में 42.11 की एवरेज से 379 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 99.21 का रहा.
यह भी पढ़ें- WPL 2027 के शेड्यूल का एलान, इस दिन खेला जाएगा महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.