IPL में पिछले कुछ सीजन से मैच का रोमांच बढ़ाने वाला इम्पैक्ट प्लेयर नियम अब खुद सवालों के घेरे में है. IPL 2027 से पहले इस नियम को लेकर BCCI एक बार फिर विचार कर रहा है. ऑक्शन की तैयारियों के बीच नियम को जारी रखने या हटाने पर चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई आखरी फैसला नहीं हुआ है.
IPL 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है. 15 सितंबर को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फिक्स किया गया कि 2027 सीजन की ऑक्शन भारत में कराई जाएगी. पिछले कुछ साल से IPL ऑक्शन भारत के बाहर हो रही थी.
इसी बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के फ्यूचर पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया. अब इस मुद्दे पर करीब एक महीने बाद होने वाली अगली बैठक में फिर से चर्चा होगी और उसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा.
BCCI ने IPL की सभी 10 टीमों से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर उनकी राय मांगी थी. टीमों से IPL 2026 के बाद क्रिकेट से जुड़े कई मामलों पर फीडबैक लिया गया था, जिसमें यह नियम भी शामिल था. अब टीमों की राय को ध्यान में रखकर BCCI आगे का फैसला करेगा.
2027 तक जारी रखने का हुआ था फैसला
खास बात ये है कि सितंबर 2024 में जारी IPL के 2025-27 प्लेयर रेगुलेशंस में BCCI ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को 2025 से 2027 तक जारी रखने का फैसला किया था. यानी मौजूदा नियमों के हिसाब से इसे 2027 तक जारी रहना था. अब BCCI इस पर दोबारा विचार कर रहा है.
फिलहाल ऐसा कहना सही नहीं होगा कि IPL 2027 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम खत्म हो जाएगा. अभी सिर्फ इस पर दोबारा विचार चल रहा है और आखिरी फैसला अगली बैठक में होने की उम्मीद है. कुछ फ्रेंचाइजियों का मानना है कि नियम को जारी रखा जा सकता है, क्योंकि मौजूदा टीमों को इसी नियम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, इसलिए अब सबकी नजर BCCI की अगली बैठक पर है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.