श्रीदेवी भारतीय सिने इतिहास की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं. श्रीदेवी ने सिर्फ चार साल की उम्र में पहली बार कैमरा फेस कर लिया था और फिर वो साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में सालों तक छाई रहीं. अपने करियर में खूब नाम और शोहरत के अलावा उन्होंने अच्छी खासी दौलत भी कमाई थी. वो अपने पीछे अरबों की दौलत छोड़कर गई थीं. सवाल ये है कि आखिर उनके निधन के बाद उनकी रॉयल्टी किसे मिल रही है? तो चलिए जान लेते हैं.


साल 2018 में हो गया था निधन


बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली श्रीदेवी ने कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. फरवरी 2018 में एक्ट्रेस अपने एक परिचित की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं और वहां संदिग्ध परिस्थिति में उनका निधन हो गया था. एक्ट्रेस ने 24 फरवरी 2018 को 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.



ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहनअर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल


इतने करोड़ की संपत्ति छोड़कर गई थीं श्रीदेवी


श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता था. एक्ट्रेस अपने दौर की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हुआ करती थीं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की नेटवर्थ 247 करोड़ रुपये तक थी. 7 लग्जरी गाड़ियों और 3 आलीशन बंगलो पर भी उनका मालिकाना हक था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उनके सभी बंगलों की कीमत 62 करोड़ रुपये रही. वहीं उनकी सभी गाड़ियों की क़ीमत 9 करोड़ रुपये से ज्यादा थी.


किसके खाते में जा रही श्रीदेवी करोड़ों की रॉयल्टी?


श्रीदेवी फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करती थीं. दैनिक भास्कर और जनसत्ता की रिपोर्ट्स के मुताबिक निधन से पहले तक एक्ट्रेस 13 करोड़ रुपये हर साल कमा रही थीं. बताया जाता है कि उनकी किसी भी संपत्ति और कमाई पर उनके पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की कोई व्यावसायिक हिस्सेदारी नहीं थी.



टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी करीब 250 करोड़ रुपये की संपत्ति पर उनके पति बोनी कपूर और दोनों बेटियों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर का हक़ हुआ. जबकि जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत एक्ट्रेस की ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से मिलने वाली करोड़ों रुपये की रॉयल्टी पर उनकी दोनों बेटियों का कानूनी हक है.


ये भी पढ़ें: 'मसकली' से 'चांद सिफारिश' तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.