यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में राहुल द्रविड की टीम डबलिन गार्जियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बीते बुधवार डबलिन की टीम ने लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन उससे पहले लगातार पांच मुकाबले हार चुकी थी. टीम के कोच विक्रम राठौड़ ने खुलासा किया है कि बतौर मालिक लगातार 5 हार को लेकर राहुल द्रविड का रिएक्शन कैसा था. राठौड़ ने बताया कि हार के बावजूद द्रविड पूर्णतः टीम का सपोर्ट कर रहे हैं.
डबलिन गार्जियंस की कप्तानी रविचंद्रन अश्विन कर रहे हैं और लीग स्टेज में अभी उसके 4 मैच और बचे हैं. पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है. उनकी टीम 6 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज कर सकी है.
डबलिन गार्जियंस के कोच विक्रम राठौड़ ने कहा, "राहुल एक मालिक की तरह बर्ताव कर रहे हैं. मेरा मतलब कि वे टीम के कामकाज में ज्यादा सम्मिलित नहीं हैं, जो अच्छा है. मैं पहले भी कह चुका हूं कि उनका टीम के साथ होना ही एक अच्छी बात है क्योंकि उन्होंने खुद कोच के तौर पर खूब काम किया है. इसलिए वो जानते हैं कि टीम कैसे काम करती है और परिणाम कैसे हो सकते हैं."
कोच ने यह भी खुलासा किया कि टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में राहुल द्रविड ने टीम का पूरा समर्थन किया, जहां हम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए थे. ETPL में डबलिन गार्जियंस की पहली जीत बुधवार को बेलफास्ट वुल्वस के खिलाफ आई.
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
कोच विक्रम राठौड़ ने सिर्फ राहुल द्रविड ही नहीं बल्कि टीम के कप्तान रविचंद्रन आश्विन की भी तारीफ की. अश्विन डबलिन गार्जियंस की कप्तानी कर रहे हैं और पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. कोच ने बताया कि अश्विन इस खेल की अच्छी समझ रखते हैं और क्रिकेट उनके जैसे खून में बसा है. वो काफी अधिक क्रिकेट देखते रहते हैं और दुनिया भर के खिलाड़ियों के बारे में काफी जानकारी रखते हैं. उन्होंने यह तक कहा कि अश्विन की मौजूदगी होने से उनका कोचिंग का काम आसान हो गया है.
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के 3 सबसे बड़े दावेदार, एक ने टीम इंडिया को रुलाया
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.