विराट कोहली पिछले घरेलू सीजन (2025-26) में दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में खेलकर फॉर्मेट के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई थी. अब सवाल उठ रहा है कि क्या कोहली आगामी घरेलू सीजन (2026-27) में भी दिल्ली के लिए विजय हजारे में खेलते हुए दिखेंगे? इस सवाल का जवाब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट के अध्यक्ष रोहन जेटली ने दिया. 


फिलहाल तो 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में कोहली की वापसी की उम्मीद है. BCCI ने अभी सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का एलान नहीं किया है. मेन इन ब्लू के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध कोहली जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे. तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली ने क्रमश: 05, 65 और 74 रन बनाए थे. 


कोहली के फिर से विजय हजारे में खेलने पर क्या बोले रोहन जेटली?


DDCA के क्लब क्रिकेटरों के लिए आयोजित सालाना पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान रोहन जेटली से कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने पर सवाल किया गया. इसका जवाब देते हुए DDCA के प्रेसिडेंट ने कहा, "यह उनका घरेलू होम एसोसिशन है. हमारे खुले होने का कोई सवाल ही नहीं है. यह स्टेट उतना ही उनका है, जितना मेरा है."


रोहन जेटली ने आगे कहा, "स्टेट के लिए खेलने के प्रति उनका समर्पण बेमिसाल है. जब भी वे उपलब्ध होंगे, अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों और वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए, वे जाहिर तौर पर स्टेट के लिए फिर से खेलेंगे." अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली आगामी सीजन में खेलते हैं या नहीं


2027 वर्ल्ड पर कोहली की नजरें 


किंग कोहली की नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर होगी. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे में उपलब्ध हैं. 37 साल के कोहली का आखिरी लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना होगा. इसको मद्दे नजर रखते हुए वह विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. विश्व कप खेलने के लिए कोहली को अपनी फॉर्म बरकरार रखनी होगी. फिलहाल तो उनके पास शानदार फॉर्म है. 


 


रोहित शर्मा के शो में इन क्रिकेटरों की दिखेगी मस्ती, कोच भी शामिल

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.