मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी अदायगी और दमदार आवाज से मनोरंजन जगत में खास पहचान रखते हैं. अभिनेता ने हाल ही में संगीत ना सीखने पाने की अपनी एक अधूरी इच्छा के बारे में बताया. क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के आने वाले  एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि संगीत में गहरी रुचि होने के बावजूद वो इस कला को नहीं सीख पाए, जिसका उन्हें आज भी दुख है.


कंटेस्टेंट ने अमिताभ से की रील बनाने की रिक्वेस्ट


दरअसल, शो के दौरान अभिनेता ने कंटेस्टेंट कृतज्ञा नैय्यर के साथ हुई बातचीत में इस बात का खुलासा किया था. कृतज्ञा ने बच्चन साहब से शो पर पॉपुलर गेम 'दिस और दैट' खेलने की रिक्वेस्ट की थी. कृतज्ञा नैय्यर ने मेगास्टार से कहा, "सर, मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है. मैंने आपको बताया था कि मैं कंटेंट बनाता हूं. सर, आपसे बड़े कंटेंट क्रिएटर इस देश में कोई नहीं है."


कृतज्ञा नैय्यर ने मेगास्टार को बताया कि वह यह गेम खेलना ही इसलिए चाहते हैं ताकि वह भी एक रील बना सकें और कुछ फॉलोअर्स बढ़ा सकें.


एआर रहमान संग काम कर बेहद खुश हैं आनंदी जोशी, बोलीं- 'उन्हें अपना गुरु मानती हूं'


अमिताभ ने बताया कौन सी इच्छा रह गई अधूरी


शो के दौरान कृतज्ञा नैयर ने बच्चन साहब से पूछा कि क्या वह अपने अतीत के किसी एक दिन को फिर से जीना पसंद करेंगे या ऐसा कोई दिन जीना चाहेंगे जो उन्होंने कभी जिया ही नहीं, लेकिन हमेशा से जीने की इच्छा रही हो. इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "सर, सच कहें तो हमारे जीवन में इतनी घटनाएं हुई हैं कि पता नहीं कौन सा दिन दोबारा जीना चाहेंगे और दूसरा हिस्सा है कि ऐसा कोई दिन जीना जो अब तक नहीं जिया."


आगे अभिनेता ने बताया कि उनको संगीत सीखने की काफी इच्छा थी, जो कि अधूरी रह गई. उन्होंने कहा, "सर, संगीत हमने नहीं सीखा है और उसकी बहुत ख्वाहिश थी. जब हम संगीतकारों और गीतकारों को सुनते हैं तो कहते हैं, ‘इतना बढ़िया कैसे गाते हैं?’ ये सब हमने कभी सीखा ही नहीं."


अमिताभ ने आगे कहा, "घर में, संगीत सीखने के लिए जितने यंत्र होने चाहिए, वो सब इक्ट्ठा करके रखे हुए हैं. उनके ऊपर हम फूलों की माला चढ़ाते हैं कि एक दिन आएगा जब हम कुछ सीखेंगे. अब 84 साल हो गए हैं, कुछ नहीं आया हमें. तो इस बात का हमें बहुत दुख है."


बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.