आज अगर आपके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है और आप नई बुकिंग करने वाले हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां से आप घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा भाव चेक कर सकते हैं. कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या गणेश चतुर्थी पर गैस सिलेंडर के भाव बढ़ा दिए गए हैं, तो ऐसा नहीं है. आज एलपीजी के रेट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये पुराने रेट पर भी मिल रहा है. फिलहाल, यहां से एलपीजी का रेट चेक करके आपको अपना बजट संभालने में भी मदद मिलेगी.  


शहर अनुसार, घरेलू (14 किलो) वाले गैस सिलेंडर का दाम-













































शहरघरेलू सिलेंडर की कीमत
दिल्ली942.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
मुंबई941.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
कोलकाता968.00 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
चेन्नई957.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
बेंगलुरु944.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
लखनऊ942.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
नोएडा 942.80 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
वाराणसी943.10 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम
रांची999.50 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम

सरकारी राशन के रिकॉर्ड में हेराफेरी, यूपी में 60 लाख का गेहूं गायब


शहर अनुसार, कमर्शियल (19 किलो) गैस सिलेंडर के दाम- 













































शहरकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली2,747.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
मुंबई2,701.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
कोलकाता2,884.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
चेन्नई2,916.50 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
बेंगलुरु2,831.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
लखनऊ2755.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
नोएडा 2760.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
वाराणसी2757.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम
रांची2,933.00 रुपए प्रति 19 किलोग्राम

गैस सिलेंडर खरीदने से पहले क्या चेक करना चाहिए?


सिलेंडर की प्लास्टिक सील और सेफ्टी कैप को अच्छी तरह देखें. अगर सील टूटी हुई है या पहले से खुली लग रही है, तो सिलेंडर बिल्कुल न लें. इसके अलावा गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट चेक करना भी जरूरी है. सिलेंडर के ऊपरी हिस्से पर तीन पट्टियों में से एक पर अंग्रेजी का अक्षर (A, B, C, D) और एक नंबर (जैसे D28) लिखा होता है. एक्सपायरी या टेस्टिंग निकल चुका हो तो सिलेंडर बिल्कुल न लें. 


आपके बैंक खाते से लेन-देन पर लग सकती है रोक, RBI से आई बड़ी खबर

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.