सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज यानी 14 सितंबर 2026 के ताजा भाव जारी हो गए हैं. सोमवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. वहीं चांदी भी स्थिर है. असल में इसका सीधा कारण है कि आज गणेश चतुर्थी की वजह से सर्राफा बाजार ही बंद है. फिर भी अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले जान लें कि 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के लिए आपको कितनी रकम खर्च करनी होगी.
आज कितना है सोने का भाव?
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,472 रुपए प्रति ग्राम है. इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपए का है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,184 रुपए प्रति ग्राम है. 10 ग्राम 22 कैरेट सोना खरीदने के लिए करीब 1,41,840 रुपए खर्च करने होंगे. 18 कैरेट सोने की कीमत आज 11,608 रुपए प्रति ग्राम है और 10 ग्राम के लिए इसका भाव 1,16,080 रुपए है.
आज गणेश चतुर्थी पर बैंक खुले हैं या बंद? ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI का अलर्ट
कल के मुकाबले कितना बदला सोने का भाव?
आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने की कीमत कल जितनी ही है. पिछले कुछ दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. 10 सितंबर को तो 24 कैरेट सोना 15,566 रुपए प्रति ग्राम था, जबकि आज इसका भाव 15,472 रुपए प्रति ग्राम है.
चांदी भी हुई सस्ती?
पिछले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट आई है. आज चांदी 244.90 प्रति ग्राम और 2,44,900 प्रति किलो है. परसों चांदी का भाव 2,45,000 प्रति किलो था. यानी कल इसमें 100 प्रति किलो की गिरावट आई थी इसलिए आज 10 ग्राम चांदी का भाव आज 2,449 है.
सितंबर में चांदी का कैसा रहा ट्रेंड?
सितंबर की शुरुआत में दिल्ली में चांदी 2.50 लाख रुपए प्रति किलो थी. 10 सितंबर को यह बढ़कर 2.55 लाख रुपए प्रति किलो के महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची. इसके बाद कीमत में गिरावट आई और 14 सितंबर को ये 2,44,900 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. सितंबर में अब तक चांदी की कीमत में करीब 2.04 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है.
आ गया आज के लिए पेट्रोल-डीजल का नया रेट, जानें आपके शहर में 1 लीटर की कीमत
ज्वेलरी खरीदते समय इस बात का रखें ध्यान
सोने और चांदी के ऊपर दिए गए भाव बाजार के हैं. इनमें GST, TCS और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. ऐसे में ज्वेलरी खरीदते समय आपको मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स की वजह से बिल ज्यादा मिल सकता है. इसलिए खरीदारी से पहले ज्वेलर से पहले कीमत जरूर पता कर लें.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.