आज के समय में Google Account सिर्फ Gmail चलाने तक सीमित नहीं है. इसी एक अकाउंट से Google Photos, Drive, YouTube, Contacts और कई दूसरी सेवाएं जुड़ी होती हैं. ऐसे में अगर Google Account की सिक्योरिटी सेटिंग्स कमजोर हैं तो आपकी पर्सनल जानकारी से लेकर जरूरी फाइलों तक पर खतरा मंडरा सकता है. अच्छी बात ये है कि कुछ जरूरी सेटिंग्स बदलकर अकाउंट की सुरक्षा काफी मजबूत की जा सकती है.


2-Step Verification जरूर ऑन करें


Google Account को सुरक्षित रखने के लिए सबसे जरूरी सेटिंग 2-Step Verification है. इसे एक्टिव करने के बाद सिर्फ पासवर्ड से अकाउंट में लॉगिन नहीं किया जा सकता. लॉगिन के दौरान एक्सट्रा वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है. इससे अगर किसी को आपका पासवर्ड पता भी चल जाए तो उसके लिए अकाउंट में डॉयरेक्ट एंट्री करना मुश्किल हो जाता है.


Security Checkup जरूर करें


Google Account में Security Checkup का ऑप्शन दिया जाता है, जहां आप अकाउंट की सुरक्षा से जुड़ी कई चीजों की जांच कर सकते हैं. यहां ये देखा जा सकता है कि किन डिवाइस पर आपका अकाउंट लॉगिन है, कौन-से ऐप्स या सर्विस आपके Google Account से जुड़ी हैं और कहीं कोई संदिग्ध एक्टिविटी तो नहीं हुई. अगर कोई अनजान डिवाइस दिखाई दे तो तुरंत उसे अकाउंट से साइन आउट कर देना बेहतर है.


Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम


पुराने और कमजोर पासवर्ड से बचें


अगर आपका Google Account पासवर्ड काफी पुराना है या आपने उसे दूसरी वेबसाइटों पर भी इस्तेमाल किया है तो उसे बदलने का समय आ गया है. एक ही पासवर्ड को कई जगह इस्तेमाल करने पर किसी दूसरी वेबसाइट का डेटा लीक होने की कंडिशन में आपका Google Account भी खतरे में पड़ सकता है. पासवर्ड ऐसा रखें जिसे आसानी से अनुमान न लगाया जा सके और अलग-अलग सर्विसेज के लिए अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें.


थर्ड-पार्टी ऐप्स की Access चेक करें


कई बार हम किसी ऐप या वेबसाइट को Google Account से साइन-इन करने के लिए परमिशन दे देते हैं और बाद में उसे भूल जाते हैं. समय-समय पर Google Account में जाकर देखें कि किन थर्ड-पार्टी ऐप्स को आपके अकाउंट की परमिशन मिली हुई है. जिस ऐप या वेबसाइट का अब इस्तेमाल नहीं करते, उसकी एक्सेस हटा दें. इससे अनावश्यक डेटा एक्सेस का जोखिम कम किया जा सकता है.


Recovery Phone और Email अपडेट रखें


Google Account का Recovery Phone Number और Recovery Email बेहद जरूरी होते हैं. पासवर्ड भूलने या अकाउंट में किसी तरह की समस्या आने पर इन्हीं की मदद से अकाउंट वापस हासिल करने का मौका मिलता है. इसलिए ये जरूर जांच लें कि रिकवरी नंबर आपका चालू नंबर है और Recovery Email भी ऐसा है जिसे आप नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं.



सोशल मीडिया Ads से रहें सावधान! जानें कैसे हो सकती है ठगी?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.