लगभग एक साल के अंतराल में 2 बार इंटरनेशनल लेवल की बेइज्जती. मोहसिन नकवी के साथ ऐसा ही हुआ है, क्योंकि भारत की पुरुष टीम ने 2025 और महिला टीम ने 2026 एशिया कप की ट्रॉफी नकवी के हाथों से लेने से मना कर दिया. BCCI भी कह चुका है कि जो भी भारत के खिलाफ काम कर रहा है, उसके हाथ से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की जाएगी.
रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खूब बवाल हुआ. प्रेजेंटेशन सेरेमनी देर से शुरू हुई, टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. वहीं नकवी श्रीलंकाई टीम को मेडल और रनर-अप का चेक देने के बाद वहां से चले गए. दोनों बार नकवी की पूरी दुनिया के सामने घनघोर बेइज्जती हुई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर उन्हें एशिया कप के इवेंट्स में बुलाता कौन है?
इससे पहले आप यह जानें कि मोहसिन नकवी को एशिया कप के इवेंट्स में कौन बुलाता है? यह जान लेना जरूरी है कि एशिया कप ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के अधीन आता है और इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपने का काम एसीसी ही करता है. एशियन क्रिकेट काउंसिल ही तय करता है कि एशिया कप कब और किस देश में खेला जाएगा, मेजबानी किसको देनी है? मोहसिन नकवी फिलहाल इसी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं.
अब जान लीजिए कि मोहसिन नकवी को एशिया कप के इवेंट्स में कोई बुलाता नहीं है, बल्कि वह ACC के चेयरमैन होने के नाते महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. कुछ रिपोर्ट्स अनुसार यह पहले ही बता दिया गया था कि नकवी बतौर चीफ गेस्ट फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में मौजूद रहेंगे और ट्रॉफी प्रेजेंट करेंगे.
'फर्क नहीं पड़ता...', मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ना लेने पर आया BCCI का रिएक्शन
यह सबको पहले से पता था कि भारत फाइनल जीता तो मेंस एशिया कप की तरह ट्रॉफी को लेकर दोबारा बवाल मचेगा. उम्मीद अनुसार दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कुछ वैसा ही हुआ. रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI ने मोहसिन नकवी के सामने अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भारत ट्रॉफी जीता तो टीम इंडिया उनके हाथ से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेगी. इसके बावजूद नकवी बेइज्जत होने मैदान में चले आए.
मोहसिन नकवी से पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह हुआ करते थे, जिनका कार्यकाल 2024 में समाप्त हो गया था. उनके बाद साल 2025 में मोहसिन नकवी ने ACC का चेयरमैन पद संभाला. उनका कार्यकाल अप्रैल 2027 तक चलेगा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.