ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया ही, जिस टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी शामिल थे. अपनी बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हो चुके वैभव इस टूर्नामेंट में अपने DRS फैसलों के कारण भी सुर्खियों में रहे. फाइनल में भी उन्होंने कप्तान ईशान से DRS लेने के लिए कहा, जिस पर विकेट मिला और इस वजह से उनकी खूब तारीफ हुई. अब खिताब जीतने के बाद ईशान ने कहा कि मैं खुद भी रिव्यू लेता, लेकिन वैभव ने इसका क्रेडिट ले लिया. इसके बाद 15 वर्षीय खिलाड़ी ने जो जवाब दिया, उससे सुनकर ईशान को भी मानना पड़ा कि उनमें कुछ तो बात है.
BCCI ने वीडियो शेयर किया, जो वैभव सूर्यवंशी के इंटरव्यू का है लेकिन इसमें ईशान किशन भी आ जाते हैं. ईशान कहते हैं, "ये सब रिव्यू में क्रेडिट ले ही लिया है हर जगह. भले मैं भी लेने ही वाला था रिव्यू, लेकिन बस आकर बोल देता था कि मैं आपके पास आ जाता हूं, फिर तो इंटरनेट पर बस वैभव-वैभव होगा."
ईशान किशन वैभव की टांग खिंचाई कर रहे थे, जिस पर दोनों हंस रहे थे लेकिन तभी वैभव कहते हैं, "जब आप फील्ड के बाहर थे, तब कौन ले रहा था रिव्यू?" इस पर ईशान भी बोले, "हां, तब तो वैभव खुद रिव्यू ले रहा था." बता दें कि क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में ईशान जब चोटिल होकर मैदान से बाहर गए थे तब वैभव ने कप्तानी की थी, जो ईस्ट जोन स्क्वॉड में बतौर उपकप्तान शामिल हुए थे. वैभव ने बतौर कप्तान अपना डीआरएस क्वार्टर-फाइनल में लिया था, जिसमें वह सफल रहे थे और उनकी टीम को विकेट मिल गया था.
When the Captain and Vice-Captain meet, you can expect a whole lot of fun and banter! 😄
A wholesome chat between Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi post East Zone's memorable #DuleepTrophy triumph 🏆👏 - By @jigsactin #EZvSZ | @ishankishan51 pic.twitter.com/3kRQC6pVT4
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 11, 2026
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को झटका, इस शख्स ने BCCI को सौंपा इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन अब दिल्ली आ गए हैं, जहां भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मैच 13 सितंबर को है, जिसके रीशेड्यूल की बात चल रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक तय तारीख में बदलाव की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.