अगर आपकी कार का इंश्योरेंस खत्म होने वाला है या आप पहली बार कार का इंश्योरेंस करवाने वाले हैं, तो इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आजकल कई इंश्योरेंस कंपनियां ऑनलाइन पॉलिसी लेने की सुविधा देती हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपनी कार की जरूरी जानकारी और कुछ दस्तावेज देने होते हैं. पूरी प्रक्रिया मोबाइल से कुछ ही मिनट में पूरी की जा सकती है. ऑनलाइन इंश्योरेंस लेते समय अलग-अलग कंपनियों के प्लान और कीमत की तुलना करना भी जरूरी है, ताकि आपको सही कवर के साथ बेहतर कीमत मिल सके.
घर बैठे कार का इंश्योरेंस कराने के लिए सबसे पहले किसी भरोसेमंद इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट या ऐप खोलें. यहां कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, मॉडल, खरीदने का साल और दूसरी जरूरी जानकारी भरनी होती है. अगर पुरानी पॉलिसी है तो उसकी जानकारी भी मांगी जाती है. इसके बाद कंपनी आपकी कार के हिसाब से अलग अलग प्लान दिखाती है. यहां आप थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस में से अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं. पॉलिसी लेने से पहले यह जरूर देखें कि उसमें क्या-क्या चीजें शामिल हैं और किन चीजों का कवर नहीं मिलता.
यह भी पढ़े : 60 बदलाव के साथ आई Jawa 42, क्या Classic 350 से बेहतर?
ऑनलाइन इंश्योरेंस लेते समय कई कंपनियां अलग अलग तरह के डिस्काउंट देती हैं. इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले एक से ज्यादा कंपनियों की कीमत जरूर देखें. अगर आपके पास पहले से कार इंश्योरेंस है और आपने पिछले साल कोई क्लेम नहीं लिया है, तो नो क्लेम बोनस का फायदा भी उठाया जा सकता है. इसके अलावा कुछ कंपनियां ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने पर भी कम कीमत देती हैं. पर सिर्फ कम कीमत देखकर पॉलिसी नहीं खरीदनी चाहिए. इंश्योरेंस में मिलने वाली सुविधाएं, कवरेज और क्लेम की शर्तों को भी ध्यान से पढ़ना जरूरी है और उसके बाद फैसला लेना .
प्लान चुनने के बाद आपको अपनी जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करने होते हैं. इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करना होता है. पेमेंट पूरा होने के बाद इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर आपके ईमेल या मोबाइल पर भेज दी जाती है. पॉलिसी की कॉपी फोन में सेव करके जरूर रखें हैं. कार चलाते समय इंश्योरेंस की वेलिडीटी जरूर चेक करते रहें , क्योंकि बिना वैध इंश्योरेंस के कार चलाने पर परेशानी होती है. पॉलिसी खत्म होने से पहले उसे रिन्यू करा लेना बेहतर रहता है. इस तरह से आप बिना घर से बाहर निकले कुछ मिनट में कार का इंश्योरेंस करा सकते हैं .
यह भी पढ़े :Bullet-Hunter छोड़ खरीदेंगे ये बाइक, कीमत महज 2.09 लाख रुपये
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.