बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण द बैटल फॉर लिगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए अदालत में याचिका दाखिल की हुई है. इस मामले को लेकर गुरुवार (10 सितंबर) को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. वहीं ‘काला हिरण द बैटल फॉर लिगेसी’ के मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि यह फिल्म अभी रिलीज होने की हालत में नहीं है.
‘काला हिरण द बैटल फॉर लिगेसी’ रिलीज की हालत में नहीं
बता दें कि ‘काला हिरण द बैटल फॉर लिगेसी’ कथित तौर पर सलमान खान के 1998 के काले हिरण के शिकार मामले से इंस्पायर है. सुपरस्टार नेकोर्ट में इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. वहीं आज सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता अमित जानी के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि फिल्म रिलीज करने योग्य स्थिति में नहीं है क्योंकि इसके कंटेंट को सेंसर बोर्ड से सर्टिफाई होना बाकी है
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.
सलमान खान के वकील ने क्या कहा?
वहीं सलमान खान के वकील ने दलील दी कि मेक्स को OTT प्लेटफॉर्म के लिए सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. अदालत ने आदेश में ओटीटी रिलीज को भी शामिल किया बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.
क्या है ‘काला हिरण द बैटल फॉर लिगेसी’ विवाद?
बता दें कि जून में, 'काला हिरण' फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज होने के बाद, सलमान खान ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने तर्क दिया कि यह फिल्म कथित तौर पर उनसे जुड़े काले हिरण के शिकार के मामले पर आधारित है और यह उनके 'पर्सनैलिटी राइट्स' (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा करने वाले हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है.
याचिका में एक्टर ने कहा है कि 29 मई को रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर में उनकी तरफ "साफ और क्लियर इशारा" किया गया है. याचिका में कहा गया है, "पोस्टर में दिखाए गए किरदार की शक्ल-सूरत वादी (सलमान खान) से बहुत ज्यादा मिलती-जुलती है और उसने साफ तौर पर एक ब्रेसलेट पहना हुआ है जो कि सलमान खान भी पहनेते हैं. इसलिए, पोस्टर और फिल्म साफ तौर पर एक झूठी कहानी फैला रहे हैं, गुमराह कर रहे हैं और असल हालात व रिकॉर्ड के पूरी तरह से उलट लग रहे हैं."
बता दें कि सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का केस चला था और वे बरी हो गए थे. यह केस दो दशकों से ज़्यादा समय तक चला था. एक्टर की याचिका में कहा गया है कि भले ही राजस्थान की एक अदालत ने उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत आरोपों से बरी कर दिया था, लेकिन पोस्टर में दिख रहे किरदार के हाथ में बंदूक है, जो मानहानि करने वाला है.
:-बुधवार को 'हनुमान अंश' हुई 150 करोड़ के पार, 'मिर्जापुर द मूवी' का भी दिखा जलवा, जानें- कलेक्शन
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.