इमरान ताहिर केवल 8 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद रिटायर हो गए थे. उसके सालों बाद भी उन्होंने दुनियाभर में अपनी फिरकी का जादू कम नहीं होने दिया है. ताहिर टी20 क्रिकेट के इतिहास में 5-विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने यह कीर्तिमान कैरेबियन प्रीमियर लीग में गुयाना वॉरियर्स के लिए खेलते हुए बनाया है. सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 5 बल्लेबाजों को आउट किया.


लगातार फेंके 4 ओवर, लिए 5 विकेट


बुधवार को CPL 2026 टूर्नामेंट के 31वें मैच में सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना वॉरियर्स की टक्कर हुई. सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय केवल 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए थे. उसके बाद तो इमरान ताहिर बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे पड़े.


47 साल की उम्र में इमरान ताहिर ने अपने स्पेल के चार ओवरों के बीच में कोई भी ब्रेक नहीं लिया. उन्होंने लगातार 4 ओवर फेंके और प्रत्येक ओवर में कम से कम एक बल्लेबाज को जरूर आउट किया. उन्होंने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 5 विकेट लिए. 


रच दिया इतिहास


47 वर्षीय इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में फाइफर लेने वाले सबसे उम्रदराज बॉलर बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड कुक आइलैंड के टोमाकानुटे रिटावा के नाम था, जिन्होंने 2022 में फिजी के खिलाफ मैच में 46 साल 299 दिन की उम्र में 5-विकेट हॉल पूरा किया था. मगर इमरान ताहिर ने 47 साल 166 दिन की उम्र में यह कमाल किया है.


इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार फाइफर लेने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. अब तक अपने टी20 करियर में उन्होंने 6 बार किसी पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ डेविड वीजे हैं, जो टी20 में 7 बार पांच-विकेट हॉल पूरा कर चुके हैं.


एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में बदलाव, स्टार खिलाड़ी बाहर


पूरन, चेज समेत किसी को नहीं बख्शा


इमरान ताहिर ने 4 ओवर में 17 रन दिए और पांच बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने सबसे पहले कामिल पूरन का विकेट लिया, जो 43 रन बनाकर खेल रहे थे. असल में पूरन का विकेट गिरने के बाद ही सेंट लूसिया किंग्स की बल्लेबाजी चरमरा गई थी. ताहिर ने विरोधी कप्तान रॉस्टन चेज के अलावा मैककेनी क्लार्क, मैथ्यू फोर्ड और जोशुआ बिशप का भी विकेट लिया.



महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.