इस महीने यानी सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. लेकिन BRICS समिट की वजह से दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को एक लेटर लिखकर पहले मैच की तारीख में बदलाव की बात कही है.
बता दें कि दिल्ली में BRICS समिट 11 से 13 सितंबर के दरमियान होगी. इस दौरान दिल्ली की पूरी ट्रैफिक पुलिस इवेंट को मैनेज करने में व्यस्त होगी. इससे क्रिकेट मैच के लिए व्यवस्था करना काफी मुश्किल हो जाएगा. मैच में करीब 25 से 30 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है. लेटर में लिखा गया कि अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के एरिया जैसे- DDU मार्ग, BSZ मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और उससे जुड़ी रोड पर पहले से ही गाड़ियों और पैदल चलने वालों का पार्याप्त आवागमन देखने को मिल रहा है.

मैच की तारीख को बदलने को लेकर लेटर में लिखा गया, "अंतर्राष्ट्रीय महत्व और BRICS समिट की प्राथमिकता को देखते हुए, डीडीसीए से रिक्वेस्ट की जाती है कि 13 सितंबर को होने वाले मैच को समिट के बाद किसी उपयुक्त तारीख पर रीशेड्यूल या फिर पोस्टपोन करने के बारे में सोचा जाए. इससे संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने में आसानी होगी.
मैच भले ही दिल्ली में हो रहे हों, लेकिन सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाथों में है. यह पहला मौका नहीं है कि जब बीसीसीआई ने अफगानिस्तान को मैच के लिए अपने ग्राउंड दिए हैं. इससे पहले भारत के ग्रेटर नोएड, लखनऊ और देहरादून जैसे शहरों में अफगानिस्तान बोर्ड ने अपने मैच खेले हैं. इस बार अफगान बोर्ड भारत के मैदान पर भारत ही मेजबानी कर रहा है.
बात करें टी20 सीरीज की, अब तक बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक, पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा 15 सितंबर को और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा. पहले टी20 में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. ऐसे में बीसीसीआई और डीडीसीए को मिलकर जल्द ही मैच को रीशेड्यूल करने पर फैसला करना होगा.
कौन बनेगा CSK का अगला कोच? MS Dhoni की सलाह पर टीम ने इस दिग्गज पर किया विचार
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.