ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने 2026 दलीप ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. टीम को 13 साल के लंबे इंतजार के बाद टाइटल नसीब हुआ. मुकाबले में ईशान की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. उन्होंने पहली पारी में 30 चौके और 7 छक्के लगाकर 270 रन व दूसरी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाकर 80 रन बनाए. इन दोनों पारियों के साथ ईशान ने 65 साल पुराना इतिहास चकनाचूर करते हुए मैच में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड बना दिया. 


ईशान ने मैच में कुल 350 रन बनाए. इसके साथ वह दलीप ट्रॉफी के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. टूर्नामेंट की शुरुआत 1961 से हुई. अब 65 साल के बाद किसी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के एक मैच में 350 रन का आंकड़ा छुआ. कप्तान की पारियों ने ही टीम को टाइटल जिताने में अहम योगदान दिया. शानदार बैटिंग के लिए ईशान के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया. 






मुकाबले में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने कप्तान ईशान की 270 रनों की पारी की बदौलत 700 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. टीम पहली पारी में 708 रन पर ऑलआउट हुई. इस पारी के बाद ही कहीं न कहीं कंफर्म हो गया था कि मैच ईस्ट जोन के ही पक्ष में आना है. 


कप्तानी में कमाल कर रहे ईशान किशन 


ईशान किशन की तरफ से लगातार शानदार कप्तानी देखने को मिल रही है. इससे पहले उनकी कप्तानी में झारखंड की टीम ने 2025 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता था. जैसे यहां दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान ने शानदार बल्लेबाज की बदौलत 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता, वैसे ही उन्होंने मुश्ताक अली के फाइनल में भी 'प्लेयर ऑफ द मैच' अपने नाम किया था. वहां उन्होंने 49 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी. यहां गौर करने वाली बात यह थी कि ईशान पहले ऐसे कप्तान बने थे, जिन्होंने झारखंड को घरेलू टी20 टूर्नामेंट का खिताब जिताया था. 


 


ईशान किशन की ईस्ट जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, मैच ड्रॉ होने पर क्यों मिली ट्रॉफी?

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.