रोहित शर्मा से जब पूछा गया कि क्या वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसके बारे में अभी बोलना जल्दबाजी होगा. हालांकि उन्होंने अपनी भागीदारी को लेकर दरवाजा खुला रखा है, लेकिन अभी स्पष्ट कुछ नहीं है. इंग्लैंड दौरे पर उनको लेकर खबर आई थी कि एक अधिकारी ने उन्हें बता दिया है कि वह वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं है. बीसीसीआई ने ऐसी खबरों का खंडन किया था.
ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दर्शकों में से एक ने रोहित शर्मा से ये सवाल पूछा कि क्या वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? रोहित ने इसके जवाब में कहा, "अक्टूबर, 2027 को अभी समय है, वो काफी दूर है. उसके बारे में तभी देखेंगे." भारत के पूर्व कप्तान के इस बयान के कई मायने हैं. इंग्लैंड दौरे पर उनको लेकर खबर आई थी कि लॉर्ड्स में वह अपना आखिरी वनडे खेल सकते हैं. लेकिन उस मैच में शतक जड़कर उन्होंने साबित किया कि वो अब भी क्या कुछ कर सकते हैं.
रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के समय 40 साल के होंगे. वह टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. इसमें भी उनकी जगह पर पिछले कुछ हफ्तों में सवाल उठे. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई जिसमें कहा गया कि चयनकर्ता अब वर्ल्ड कप से पहले रोहित से आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
हालांकि समीक्षा बैठाक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए इन खबरों को अफवाह मात्र बताया. उन्होंने कहा, "वह शानदार खेल रहे हैं. पिछले मैच में लुनहोने 130 रन बनाए. आपको और क्या चाहिए? अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलों को बढ़ावा नहीं देना चाहता."
रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट, 288 वनडे और 159 टी20 मैचों में क्रमश 4301, 11895 और 4231 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 12, वनडे में 34 और टी20 में 5 शतक लगाए हैं. वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं.
यह भी पढ़ें- Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, किया भांगड़ा
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.