चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच कौन होगा? यह सवाल अभी बरकरार है. स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 के बाद सीएसके का साथ छोड़ दिया था. उन्होंने 2009 से 2026 तक टीम के लिए कोच की जिम्मेदारी संभाली. लेकिन सवाल अब भी यही है कि अगला हेड कोच कौन होगा? धीरे-धीरे इसका जवाब साफ होता नजर आ रहा है. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कोच का किरदार अदा कर चुके हेमंग बदानी को संभावित उम्मीदवार की तरह देखा जा रहा है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी चाह रहे हैं कि चेन्नई का अगला हेड कोच कोई भारतीय हो. सीएसके के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कासी विश्वनाथन ने बताया कि फ्लेमिंग के हटने के बाद फ्रेंचाइजी ने धोनी को नया कोच ढूंढने की जिम्मेदारी सौंपी है.
बदानी आईपीएल में कोचिंग के साथ-साथ विदेशी लीग में भी कोचिंग का भी अच्छा अनुभव रखते हैं. उनकी कोचिंग में टीम ने SA20, ILT20 और LPL का खिताब जीता है. ऐसे में वह टीम के लिए एक परफेक्ट च्वाइस हो सकते हैं. हालांकि अभी चेन्नई की तरफ से इस बारे में किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
हेमंग ने 2024 में दिल्ली के लिए हेड कोच का कार्यभार संभाला था. वह 2026 तक टीम से जुड़े रहे. हालांकि उनकी कोचिंग में भी टीम कोई टाटइल नहीं जीत सकी. आईपीएल के लिहाज से उनका रिकॉर्ड खराब ही नजर आता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई अगले हेड कोच पर अंतिम फैसला क्या लेती है.
सबसे सफल आईपीएल टीमों में शुमार चेन्नई ने पिछला खिताब 2023 में जीता था. उस वक्त टीम ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी थी. वहीं उससे पहले टीम 2021 में चैंपियन बनी थी. इधर टीम को टाइटल जीते हुए 3 साल गुजर चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी की अगली ट्रॉफी कब आती है.
65 साल पुराना इतिहास चकनाचूर, ईशान किशन ने बनाया सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.