मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस पार्वती थिरुवोथु ने गीतू मोहनदास को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर अब जवाब दिया है. दरअसल, गीतू मोहनदास की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान इस बात पर गया कि पार्वती ने गीतू को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद दोनों के बीच मनमुटाव की अटकलें लगाईं जानें लगीं.
क्यों पार्वती ने गीतू मोहनदास को किया इंस्टा पर अनफॉलो?
अब पार्वती ने साफ कर दिया है कि गीतू मोहनदास को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के पीछे ऐसी कोई बड़ी लडाई नही है, जिसे खबर बनाया जाए. उन्होंने गलाट्टा प्लस (Galatta Plus) से बातचीत में कहा कि वे ऐसी चर्चाओं का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं जिनका इस्तेमाल करके महिलाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करके, उन्हें आपस में लडवाया जाए.
पार्वती ने यह भी कहा कि वह 'वुमन इन सिनेमा कलेक्टिव' (WCC) से जुड़ी महिलाओं के बीच के रिश्तों को अच्छी तरह समझती हैं. उनके मुताबिक, इस ऑर्गनाइजेशन से जुड़ी महिलाओं को कई बार पहले भी इस तरह के मुश्किल हालातों में डालने की कोशिश की गई है. इसलिए वह किसी ‘फॉलो-अनफॉलो’ की बात को लेकर बयान देकर इस तरह की चर्चा को बढ़ावा नहीं देना चाहतीं.
टॉक्सिक फिल्म को लेकर नहीं करना चाहतीं पर्सनल कमेंट्स
पार्वती ने साफ किया कि वह गीतू की फिल्म 'टाक्सिक' को लेकर भी कोई पर्सनल कमेंट नहीं करना चाहतीं. उनका मानना है कि गीतू ने जो फिल्म बनाई है, उसे फैंस को अपने आधार पर देखना और समझना चाहिए. पार्वती ने कहा कि वह दोनों के बीच के किसी पर्सनल इश्यू को फिल्म से नहीं जोडेंगी.
2016 में भी साथ दिखी थीं दोनों
पार्वती और गीतू की दोस्ती से जुडा एक 2016 का किस्सा भी इस खबर के साथ चर्चा में आया है. उस समय मलयालम फिल्म 'कसाबा' को लेकर पार्वती ने एक सीन और उसके डायलॉग पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा था.
'फौजी' के सेट पर कीड़े ने नहीं काटा था! राजेश शर्मा ने खुद बताई अस्पताल में भर्ती होने की असली वजह
उस दौरान गीतू मोहनदास पार्वती के साथ थीं और उन्होंने ही उनसे फिल्म का नाम बताने को कहा था. इस घटना के बाद भी दोनों की प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्ता बना रहा था.
कौन हैं पार्वती थिरुवोथु?
पार्वती थिरुवोथु (Parvathy Thiruvothu) मलयालम और तमिल सिनेमा में काम करने वाली एक बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस. उन्हें अपनी फिल्म 'टेक ऑफ' के लिए नेशनल अवॉर्ड् भी जीत चुकी हैं. उन्होंने 2006 में मलयालम फिल्म 'आउट ऑफ सिलेबस' से सिनेमा से शुरुआत की थी. उनकी हाल ही की फिल्मों में पुझू (2022), उलोझुक्कू (2024) और चियान विक्रम स्टारर तमिल फिल्म तंगालान (2024) के नाम शुमार हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.