भूपेन हजारिका भारत के एक बेहतरीन गायक, गीतकार और संगीतकार थे. बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस कलाकार को देश के सबसे ऊंचे नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया या गया था. अपने गानों के अलावा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियां बटोरी. उनका नाम कभी दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के साथ जुड़ा था. दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए भूपेन की पत्नी ने एक इंटरव्यू में बड़े खुलासे किए थे.


असम में हुआ था भूपेन हजारिका का जन्म


भूपेन हजारिका का जन्म असम के सादिया में 8 सितंबर 1926 को हुआ था. आज इस दिग्गज कलाकार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है. वो 'ब्रह्मपुत्र के कवि' के नाम से भी मशहूर थे. उनके सबसे चर्चित गानों में 'दिल हूम हूम करे', 'ओ गंगा बहती हो क्यों', 'मोई एटी जाजाबर' और 'मानुहे मानुहर बाबे' सहित कई बेहतरीन गाने शामिल हैं.



लता मंगेशकर संग जुड़ा नाम, पत्नी ने किए थे बड़े खुलासे


भूपेन हजारिका ने दिग्गज गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के साथ भी काम किया था. कभी इन दोनों कलाकारों का नाम एक दूसरे के साथ भी जुड़ा था. भूपेन हजारिका की पत्नी ने भूपेन के निधन के बाद लता और भूपेन के रिश्ते पर बड़े खुलासे किए थे.


बता दें कि भूपेन हजारिका ने साल 1950 में प्रियंवदा हजारिका से शादी की थी. भूपेन हजारिका का नवंबर 2011 में 85 साल की उम्र में निधन हो गया था. उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर प्रियंवदा ने साल 2012 में एक असमिया न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब भूपेन कोलकाता में रहते थे तो लता अक्सर उनसे मिलने फ्लैट पर आती थीं. उन्होंने ये भी कहा था कि लता ने उन्हें खुद बताया था कि वो भूपेन हजारिका से प्यार करती हैं.



लता मंगेशकर ने दावों पर क्या कहा था?


भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा के दावों पर लता मंगेशकर ने भी रिएक्ट किया था और उन्होंने उनके दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा बतया था. उन्होंने कहा था कि उन्होंने उस महिला (भूपेन हजारिका की पत्नी) से सिर्फ एक बार मुलाकात की है और उनके दावों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा था.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.